Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Whats app

चैंपियन टचस्क्रीन फोन मात्र 1,799 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी चैपिंयन (Champion) ने महत्वपूर्ण फीचर के साथ कम कीमत का टचस्क्रीन फोन (Touchscreen Phone) सीरीज में ‘अपना फोन’ एसक्यू35 (Apna Phone SQ35) लाॅन्च किया है। इस फोन की कीमत मात्र 1,799 रुपए है।  इसकी खासियत है कि इतने कम कीमत का होने के बावजूद यह उपभोक्ताओं को लोकप्रिय सोशल मीडिया (Social Media) जैसे फेसबुक (Facebook), व्हाट्सएप (whatsapp) और ट्विटर (Twitter) का आनंद देने में सक्षम है। चैंपियन कंप्यूटर्स के डायरेक्टर कपिल वाधवा ने कहा, कि हम अपने उपभोक्ताओं के लिए कम कीमत का शानदार फीचर से लैस स्मार्टफोन लेकर आए हैं ‘अपना फोन’ एसक्यू35। जो कि सभी रिटेल स्टोर्स (Retail Store) और लोकप्रिय ई-काॅमर्स (E-Commerce) साइट पर उपलब्ध होगा।   ‘अपना फोन’ एसक्यू35 में 3.5 इंच का डिसप्ले है तथा डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं अन्य फीचर के तौर पर फोन में ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और गेम उपलब्ध हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

लुमिया में सस्ता फोन, नोकिया लुमिया 530

माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) ने विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (Nokia) के लुमिया (Lumia) सीरीज में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लाॅन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 7,199 रुपए है। नोकिया लुमिया 530 डुअल सिम (Nokia Lumia 530 Dual sim) नाम से लाॅन्च किया गया यह फोन नोकिया की आॅफिशियली साइट पर उपलब्ध है।  फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले है तथा यह विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 (Windows 8.1) पर कार्य करता है।  नोकिया लुमिया 530 डुअल सिम में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (quadcore) के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर (Qualcomm snapdragan) का उपयोग किया गया है।  फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। साथ ही फोन में 15 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज (Cloud Storage) भी दिया गया है।  फोटोग्राफी के लिए फिक्स्ड फोकस (fixed focus) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा उपलब्ध है। 1430 एमएएच की बैट री   दी गई है जो कि कंपनी ...

इंटेक्स एक्वा 3जी लाॅन्च, कीमत-3,555 रुपए

भारत की मोबाइल फोन और तकनीकी प्रोडेक्ट कंपनी  #इंटेक्स टेक्नोलाॅजी ने बजट फोन श्रेणी में स्मार्टफोन लाॅन्च किया है, जो कि 3जी सपोर्ट करने में भी सक्षम है। इंटेक्स एक्वा 3जी नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 3,555 रुपए है तथा स्लिक बाॅडी के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।  फोन में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है तथा फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।  वहीं वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए इंटेक्स एक्वा 3जी में वीजीए फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। 256 एमबी रैम तथा 12.25 एमबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी भी उपयोग की जा सकती है।  इंटेक्स एक्वा 3जी में कुछ महत्वपूर्ण प्रीलोडेड एप्लिकेशन दिए गए हैं जैसे ओटीए, इंटेक्स जोन, ओपेरा मिनी तथा #व्हाट्सएप। पावर बैकअप के लिए 1400 एमएएच की बैटरी है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई उपलब्ध हैं।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्मार्टफोन खरीदना चाहती हूं और मेरा बजट 10,000 से 18,000 के बीच है। मैं असमंजस में हूं कि सोनी, नोकिया (#nokia), सैमसंग (#samsung), लेनोवो (#lenovo) और एचटीसी (#htc) के ब्रांड में से कौन सा बेहतर है। डिवाइस स्नैपड्रेगन (#snapdragon) आधारित हो तथा 1जीबी रैम की सुविधा उपलब्ध हो। फोन में अच्छा कैमरा होना चाहिए तो अच्छी क्वालिटी की इमेज देने में सक्षम हो। साथ ही मैं फोन का उपयोग अपने आॅफिस कार्य के लिए भी करना चाहती हूं और फोन में व्हाट्सएप (#whatsapp) एप्लिकेशन भी होना चाहिए। कृपया मुझे बजट के अनुसार कुछ अच्छे डिवाइस का सुझाव दें। श्वेता त्यागी आपके द्वारा बताई गईं तकनीकी सुविधाओं व बजट के अनुसार मैं आपको मोटोरोला मोटो जी (#moto g) लेने की सलाह दूंगा। जिसमें पावरफुल प्रोसेसर (#powerful processor) और अच्छा डिसप्ले होने के साथ ही बेहतरीन कैमरा क्वालिटी की भी सुविधा उपलब्ध् है। वहीं यदि आप आॅक्टा कोर प्रोसेसर (#octacore processor) आधारित फोन लेना चाहती हैं तो माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) अच्छा है साथ ही, इसमें दिया गया 16.0 मेगापिक्सल कैमरा अच्छी...

यूनिनाॅर देगा सबसे सस्ती इंटरनेट सेवा

लोगो में फेसबुक (#Facebook) और व्हाट्सऐप (#whats app) के बढ़ते चलन को देखते हुए यूनिनाॅर (#uninor) कंपनी ने अपनी इंटरनेट सर्विस में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जो कि उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं।  इंटरनेट का उपयोग तो लगभग आज हर व्यक्ति करता है किंतु फेसबुक और व्हाट्सऐप का प्रचलन लोगों के बीच इतना अधिक बढ़ गया है कि हम हर वक्त इनके जरिए दोस्तों से जुड़े रहना चाहते हैं।  भारत में पचास फीसदी मोबाइल इंटरनेट यूजर्स फेसबुक और व्हाटसऐप पर सक्रीय हैं। यूनिनाॅर ने इन दोनों फ्लैगशिप उत्पादों को केंद्र में रखकर अपनी नई इंटरनेट नीति घोषित की है।  यूनिनाॅर द्वारा पेश की गई इस नीति के अंतर्गत उपभोक्ता निश्चित शुल्क के बदले एक घंटे से एक माह तक इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। जैसे फेसबुक के उपयोग की बात करें तो इसमें एक घंटा अनलिमिटेड फेसबुक उपयोग करने पर केवल 50 पैसे का भुगतान करना होगा।  इसी तरह एक दिन अनलिमिटेड उपयोग के लिए 1 रुपया, एक हफ्ते अनलिमिटेड उपयोग के लिए 5 रुपए तथा एक महीने तक उपयोग के लिए केवल 15 रुपए शुल्क ही देना...

स्पाइस ने लाॅन्च किया सुपर स्लिम एंडराॅयड

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (spice) ने अपना अब तक सबसे स्लिम एंडराॅयड लाॅन्च किया है। स्मार्ट फ्लो पोइस एमआई 451 (Smart flo poise Mi 451) नाम से लाॅन्च किए गए इस फोन में  8.1 एमएम की स्टाइलिश बाॅडी है।  कंपनी का कहना है कि इस फोन को देश में युवाओं की स्लिम फोन के प्रति बढ़ती मांग को देखते हुए लाॅन्च किया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित स्मार्ट फ्लो पोइस एमआई 451 में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  डुअल सिम आधारित इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  मैमोरी के लिए 512 एमबी रैम तथा माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा दी गई है जिसके द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी सुरक्षित की जा सकती है। कंपनी का दावा है कि पावर बैकअप के लिए दी गई 1450 एमएएच बैटरी 5 घंटे का टाॅकटाइम तथा 60 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए वाईफाई, एज, ब्लूटूथ आदि की भी सुविधा शामिल है। वहीं वीचैट और व्हाट्सऐप जैसे प्रचलि...

मोबाइल रिव्यू : नोकिया आशा 502 डुअल सिम

  आशा का बदला लुक और एहसास।    पिछले साल लुमिया सीरीज में एक के बाद एक नोकिया ने कई फोन लॉन्च किए। इसमें 50 हजार रुपए तक के फोन भी शामिल थे। ऐसे में यही लगा कि कंपनी कहीं अपनी बहुप्रचलित आशा सीरीज को ही न भुला दे। परंतु ऐसा हुआ नहीं। न पिछले साल कंपनी ने आशा सीरीज को भुलाया और न ही इस साल।  नए साल की शुरुआत में ही कंपनी अपने  लोकप्रिय फोन आशा 501 का नवीन संस्करण आशा 502 डुअल सिम  (Nokia Asha 502 Dual SIM) को लेकर आई है। आरंभिक स्तर का यह फोन देखने में आशा 501 से काफी मिलता-जुलता है लेकिन लुक से लेकर फीचर तक कई खासियत हैं जो  502 को 501 से अलग बनाते हैं। लुक जैसा कि हम पहले ही बात कर चुके हैं कि यह देखने में आशा 501 के समान है। किंतु बनावट में अंतर है। आशा 501 की बॉडी जहां मैट फिनिश में थी वहीं 502 (#asha502) की बॉडी चमकदार ग्लास फिनिश में है जो इसके अहसास को नया बनाता है।  हालांकि मिरर फिनिश इसकी बॉडी पर जल्द ही उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। फोन का डिजाइन बड़ा ही साफ सुथरा है। मुख्य पैनल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है।...

नोकिया का 3जी बजट फोन आशा 503 लॉन्च

आशा 501 और आशा 502 के बाद अब नोकिया ने आशा सीरीज का 3जी फोन आशा 503 भारत में लॉन्च किया है। जो फिलहाल नोकिया की ऑनलाइन साइट के साथ स्नैपडील डॉट कॉम (Snapdeal.com)पर ही उपलब्ध् होगा। जहां इसकी कीमत 6,683 रुपए है। नोकिया इससे पहले कम बजट में आशा 500 और आशा 502 भी बाजार में उतार चुका है। किंतु आशा 503 (Asha 503) में सबसे बड़ी खासियत है कि यह 3जी के उपलब्ध् होने वाला कम बजट का फोन है। आशा 502 की तरह ही यह फोन भी डुअल सिम आधारित है और आशा प्लेटफॉर्म 1.1 पर कार्य करता है। इसका वजन मात्र 111.4 ग्राम है। फोन में 320x280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 3.0 इंच की एलसीडी डिसप्ले है। छोटे मोटे रगड़ से बचाव के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास2 कोटिंग का उपयोग किया गया है। आशा 503 के अन्य स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। 1200 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि 35 दिन का स्टैंडबॉय टाइम के अलावा 12 घंटे का टॉकटाइम देती है। फोन में 64 एमबी रैम के साथ अतिरिक्त फिचर्स के रूप में वाई फाई, वाट्स एप, ब्लूटूथ, 3जी, माइक्रो यूएसबी...

चुनाव से पहले एंडरॉयड रथ पर सवार नरेंद्र मोदी

मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो व्यक्ति के सबसे नजदीक होता है। इस बात को सिर्फ व्यवसायिक जगत ही नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियां भी समझती हैं। तभी तो चुनाव के दिनों में मोबाइल पर प्रचार का तांता लग जाता है। अगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मोबाइल की उपयोगिता और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। भाजपा (BJP) ने 272 सीटों पर जीत दर्ज करने के मिशन के तहत ‘इंडिया 272+’ (India 272+) एप्लिकेशन (Application) को लॉन्च किया है।  इस एप्लिकेशन को खुद भाजपा के प्रधनमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने लॉन्च किया है।  इसके माध्यम से पार्टी सीधे वोटरों से जुड़ने की कोशिश कर रही है। इंडिया 272+ एप्लिकेशन के द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने विचार व सुझाव सीधे-सीधे बीजेपी को भेज सकता है।  हालांकि फिलहाल यह एप्लिकेशन एंड उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है। इंडिया 272+ एप्लिकेशन का उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से  मुफ्त  में डाउनलोड कर सकते हैं।  इस एप्लिकेशन में वाटसएप, ट्वीटर और फेसबुक (Whats app, Twitter, Fa...