Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 1.5 GHz

माइक्रोमैक्स कैनवस मैगनस ए117 ऑनलाइन उपलब्ध्

कैनवस सीरीज में माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस इजाफा करते हुए मैगनस ए117 को उतारा है। जैसा कि मालूम है कि कंपनी के कैनवस फोन मध्य श्रेणी के स्मार्टफोन के लिए जाने जाते हैं इस फोन को भी मध्य रेंज में लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह फ्लिपकर्ट डॉट कॉम पर 13,849 रुपए में उपलब्ध् है। 5.0 इंच की स्क्रीन के साथ इस कैनवस मैगनस ए117 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन की आईपीएस डिसप्ले है। फोन में एलईडी फ़्लैश के साथ 12 मैगापिक्सल रियर कैमरे के अलावा 2 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी शामिल है। माईक्रोमैक्स कैनवस मैगनस ए117 में अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन पर आधारित यह फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।  इस फोन में डुअल सिम की सुविधा के साथ 1जीबी रैम, 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी और माइक्रोएसडी कार्ड मौजूद है। 2000 एमएएच बैटरी है जो 7 घंटे का टॉकटाइम तथा 180 घंटे का स्टैंडबाय देती है। ब्लैक व व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध् इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एज, जीपीआरएस भी दिए गए हैं। इस रेंज में फोन को ...

लुमिया 1020 की कीमत में भारी कटौती, 36,499 रु में उपलब्ध

नोकिया लुमिया सीरीज का अब तक का सबसे ताकतवर फोन माना जाने वाला नोकिया लुमिया 1020 की कीमत में लगातार गिरावट नजर आ रही है। अब तक तो ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट और स्नैपडील पर यह कम कीमत पर उपलब्ध् करा रही थी किंतु अब नोकिया ने भी अधिकारिक रूप से इसकी कीमत में कटौती की है। कंपनी बायबैक ऑफर के साथ 36,499 रुपए में मुहैया करा रही है। कंपनी ने अपनी बेवसाइट पर उन फोन्स की पूरी लिस्ट प्रकाशित की है जिसके माध्यम से बायबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इसमें ब्लैकबेरी, सैमसंग, सोनी और एचटीसी के अलावा कुछ भारतीय मोबाइल निर्माताओं के भी फोन उपलब्ध् हैं। http://www.nokia.com/in-en/applicabledeviceslumia1020 बिना बायबैक ऑफर के साथ ऑनलाइन स्टोर पर यह 39-40 हजार रुपए में उपलब्ध है। बाजार से  भी इस फ़ोन को  बिना बायबैक ऑफर के  लगभग इसी कीमत पर ले सकते हैं।  नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) वही फोन है जो अपने ताकतवर 41.0 मेगापिक्सल कैमरे के लिए जाना जाता है।  फोटोग्राफी के मामले में यह बहुत ही शानदार है। वहीं फोन में फोटोग्राफी से ...

नए साल में जोलो की नई पेशकश क्यू3000

2013 स्मार्टफोन के लिए लगभग हिट रहा और उम्मीद की जा रही है कि 2014 में भी स्मार्टफोन तकनीकी में और भी बढ़ोत्तरी होगी।  इसी के साथ  नए साल की शुरुआत में  जोलों ने स्मार्टफोन क्यू3000 (Q3000) भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।  क्यू 3000 में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन (Resolution) वाली 5.7 इंच की फुल एचडी डिसप्ले स्क्रीन है। 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडीयाटेक प्रोसेसर (Quad core) पर आधारित क्यू 3000 एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन (Jellybean) पर कार्य करता है।  एलईडी फ़्लैश (LED Flash) के साथ फोटोग्राफी के लिए 13 मैगापिक्सल कैमरे की सुविधा दी गई है। साथ ही कंपनी का कहना है कि फोन में बेहतर बैटरी बैकअप है जो कि 2जी नेटवर्क में 33 घंटे तथा 3जी नेटवर्क में 21 घंटे का टॉकटाइम देता है।  क्यू 3000 के कनेक्टिविटी ऑपशन की बात करें तो इसमें 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ शामिल हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 20,999 रुपए के साथ ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध् होगा। तकनीकी पक्ष डिसप्ले: 5.7 इंच प्रोसेसर: 1.5 गीगाहर्...

लेनोवो का नया स्मार्टफोन वाइब एक्स

विश्व की प्रमुख मोबाइल टैबलेट व कंप्यूटर निर्माता कंपनी लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन वाइब एक्स (Lenovo Vibe x) उतारा है। देखने में स्टाइलिश इस फोन की मोटाई मात्रा 6.9 एमएम है। लेनोवो वाईब एक्स का वजन 121 ग्राम है और इसमें 5.0 इंच आईपीएस (IPS)  डिसप्ले 1920x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ उपलब्ध् है जो बहुत ही शानदार कहा जाएगा। अर्थात फोन की स्क्रीन हाईडेफिनेशन है और यह हाईडेफिनेशन वीडियो प्ले करने में सक्षम भी है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास3  कोटेड है जो इसे छोटे मोटे रगड़ से बचाती है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा है और 5.0 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ फ़्लैश उपलब्ध् है। ऑपरेटिंग की बात करें तो इसे एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन (Android 4.2 Jellybean)  पर पेश किया गया है जो थोड़ा पुराना कहा जा सकता है। क्योंकि 4.2 के बाद 4.3 जेलीबीन और 4.4 किटकैट भी लॉन्च हो चुका है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक क्वाडकोर 1.5 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर (Giga hertz) है और 2 जीबी की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल...