टेलीकॉम रेगूलर्टी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा 17 फरवरी 2014 को जारी की गई रिर्पोट के अनुसार भारतीय टेलीकॉम उपभोक्ताओं (Telecom subscriber) की संख्या 915.19 मिलियन हो गई है। जिसमें कि 886.30 मिलियन वायरलैस (Wireless) और 28.89 मिलियन वायरलाइन (wireline) उपभोक्ता हैं। यह सर्वे 31 दिसंबर 2013 तक का है। ट्राई (TRAI) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इस बार टेलीकॉम उपभोक्ताओं की कुल संख्या में 0.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। शहरी उपभोक्ताओं की संख्या 549.40 मिलियन है जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या 365.79 मिलियन तक पहुंच गई है। वायरलैस उपभोक्ताओं की संख्या में 0.54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जबकि हर बार ही तरह इस बार भीर वायरलाइन उपभोक्ता संख्या में गिरावट दर्ज किया गया है। वहीं वायरलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में 0.28 प्रतिशत गिरावट देखी गई। ग्रामीण उपभोक्ता भी टेलीफोन जगत से लगातार जुड़ रहें है और अब कुल 365.79 मिलियन ग्रामीण उपभोक्ता है तथा इनमें भी वायरलैस उपभोक्ताओं क...