Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Green pigs

एंग्री बर्ड का नया संस्करण ’गो’

बहुप्रचिलित मोबाइल गेम का नाम लें तो उसमें एंग्री बर्ड का नाम जरूर आएगा। यह गुस्सैल चिडि़या लोगों को इस कदर पसंद आई कि कंपनी ने बाद में इसके कई संस्करणों को पेश कर दिया।  हाल में एंग्री बर्ड मोबाइल गेम की निमार्ता रोवियो ने इसके नए संस्करण एंग्री बर्ड गो (Angry Birds Go) को पेश किया है।  भारी भरकम यह गेम कई मायनों में खास है। पहले जहां एंग्री बर्ड हरे सुवरों से अपने अंडे ढूंढ़ती नजर आती थीं वहीं इस बार कहानी थोड़ी अलग है। अब वह उन सुवरों के साथ रेस करती नजर आएगी।  एंग्री बर्ड गो हाल ही में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध् हुआ है। यह गेम 164 एमबी का है ऐसे में कम मैमोरी वाले फोन पर इसे डाउनलोड करना मुश्किल हो सकता है।  हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एंग्री बर्ड के ग्राfफक्स सुंदर होते हैं, लेकिन भारी नहीं ऐसे में आप कम स्पेसिफिकेशन (कम रैम मैमोरी और प्रोसेसर) वाले फोन पर भी इसे खेल सकते हैं।  एंग्री बर्ड संस्करण में पहले के सभी गेम एंग्री बर्ड शॉर्ट, एंग्री बर्ड बेड पिग, एंग्री बर्ड हंटर, एंग्री बर्ड एलियन, एंग्री बर्...