Skip to main content

Posts

Showing posts with the label indian election 2014

खेलो मोदी और जीतो मोदी

भारत में लोकसभा चुनावों (#indian election) में भाजपा (#BJP) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी (#narendra modi) पहले ही जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। किंतु भाजपा के चुनाव जीत जाने के बाद उनका कद और भी बढ़ गया है।  इसका असर तो स्मार्टफोन बाजार पर पहले से ही छाया हुआ था। मोदी आधारित स्मार्टफोन के अतिरिक्त मोदी आधारित कई गेम भी बाजार में उपलब्ध हैं।  नरेंद्र मोदी की इसी लोकप्रियता को देखते हुए माइलस्टोन इंट्रेक्टिव ग्रुप (#milestone interactive group) ने मोदी टीएसयू (#modi Tsu) नाम से गेम लाॅन्च किया है। यह गेम एंडराॅयड उपभोक्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर (#google play store) पर उपलब्ध है।  यह गेम चुनावो में सबसे अधिक लोकप्रिय कैंडिडेट्स नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, ममता बेनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर ही आधारित है इसमें इन चारों के चेहरे दिए गए हैं तथा एक जैसे तीन चेहरों को जोड़ने पर आपको कुछ प्वाइंट मिलेंगे।  अंत में सभी चेहरे मोदी के बन जाएंगे तथा गेम पूरा होने पर अच्छे दिन आने वाले हैं लिखा आएगा। यह गेम खासतौर पर मोदी की ...

आइडिया ने किया अपना उल्लू सीधा

आईपीएल (IPL) और चुनाव के इस माहौल में टीवी (TV) ने भले की सबको बांध रखा हो लेकिन इस दौरान भी मोबाइल उपभोक्तओं के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई है। मार्च में उपभोक्ता जुड़ने और घटने का सिलसिला बड़ा ही अजीब रहा। आइपीएल में आईडिया (#IDEA) की स्पाॅन्सर टीम दिल्ली का भले ही फ़्लॉप शो जारी हो लेकिन कंपनी के चुनावी कैंपेन ‘नो उल्लू बनाविंग’ का फायदा जरूर मिला है। ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मार्च में आइडिया सबसे ज्यादा 22,37,758 उपभोक्ता (Telecom Subscriber)जोड़ने में सफल रहा जबकि रिलायंस (#Reliance) को खास नुकसान उठाना पड़ा है। मार्च माह में कंपनी ने 69 लाख से भी ज्यादा उपभोक्ता खोया है। आइडिया के बाद उपभोक्ता जोड़ने के मामले में वोडाफोन (#Vodafone) दूसरे नंबर पर रहा। पिछले कुछ माह से उपभोक्ता जोड़ने के मामले में कंपनी पहले नंबर पर थी जबकि इस बार आइडिया ने मामूली अंतर से पछाड़ दिया है। मार्च माह में वोडाफोन में कुल 22,16,816 नए उपभोक्ता जुड़े। वोडाफोन के बाद तीसरे नंबर पर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) रहा। कंपनी ने 18 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जोड़े। एयरसेल 10 लाख स...

गूगल ने लाॅन्च किया इलेक्शन पोर्टल

आम चुनावों (#Loksabha election) का समय चल रहा है जो कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। ऐसे समय में देश के नागरिक हर समय पार्टी, नेता, आम समस्या आदि से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।  चुनावों से जुड़ी खबरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गूगल (#google) ने इलेक्शन पोर्टल लाॅन्च किया है जिस पर आप कभी भी किसी भी राज्य में चुनावों का हाल जानने के अलावा, अपने नेता या पार्टी के बारे में पता कर सकते हैं।  साथ इसमें राष्ट्रीय व प्रचलित पार्टियों (#political parties) के अधिकारिक आॅनलाइन लिंक भी दिए गए हैं। वहीं चुनावों से जुड़ी और भी कई जानकारियों के लिए कुछ लिंक दिए गए हैं जिनमें मुख्य चुनाव आयोग, मतदाता प्रश्नोत्तरी शामिल हैं।  इस गूगल इलेक्शन पोर्टल (#election portal) के होम पेज पर लगभग सभी पार्टियों व राज्यों की खबरें व विडियों उपलब्ध हैं। उसके बाद साइट पर प्लेज टू वोट (pledge to vote) नाम से दिए गए आॅप्शन पर क्लिक करने पर एक बाॅक्स खुलेगा जिसमें मतदाता वोट देने के लिए शपथ लेकर अपने पिनकोड के साथ पोस्ट कर सकते हैं। इस साइट ...