Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Lava iris pro 30

लावा आइरिस 450, कीमत-7,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (#lava) ने अपने पोर्टफोलियों में एक और फोन शामिल करते हुए लावा आइरिस 450 (#lava iris 450) लाॅन्च किया है।  इससे पहले कंपनी आइरिस सीरीज में आइरिस प्रो, आइरिस 503 और आइरिस 403 क्यू जैसे और भी कई फोन बाजार में उतार चुकी है। जो कि उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय भी हुए। इसी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने आइरिस 450 लाॅन्च किया है जो कि पिंक, ब्लू, ब्राउन और व्हाइट जैसे कई आकर्षित रंगों के साथ भारतीय बाजार में 7,999 रुपए में उपलब्ध होगा।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। फोन में 3जी और डुअल सिम की सुविधा के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है।  लावा आइरिस 450 का वजन मात्र 136 ग्राम है। फोन का डिजाइन आकर्षित तो है ही साथ ही इसके सुविधाजनक आकार के कारण इसे जेब में आसानी से रखा जा सकता है। लावा आइरिस 450 में 1800 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह 2जी पर 9 से 15 घंट...

लावा आइरिस प्रो 30 लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने आइरिस प्रो 30 (Lava Iris Pro 30)  बाजार में लॉन्च किया है। बेहतर डिजाइन और स्लीक बॉडी के इस फोन का वजन मात्र 114 ग्राम है। 4.7 इंच की डिस्पले के साथ इसमें स्क्रीन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए कार्निग गोरिल्ला ग्लास(Corning Gorilla Glass)  का उपयोग किया गया है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 जेलीबीन पर आधारित लावा आइरिस प्रो 30 में स्लीम एलसीडी स्क्रीन है। साइज में 7.5 एमएम के इस फोन में 1280x720 पिक्सल की एचडी रेजल्यूशन है। इसके अतिरिक्त फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर है, डुअल एलईडी फ़्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 3.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। फोन में लंबे टॉकटाइम के लिए 2000 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि लावा आइरिस प्रो 30 'पीस ऑफ आर्ट' है क्योकि इसमें खूबसूरत डिजाइन दिया गया है जो कि देखने में काफी आकर्षित है। साथ ही इस फोन का उपयोग करना भी बेहद आसान है। लावा आइरिस प्रो 30 की कीमत 15,999 रुपए है और उम्मीद है कि यह जनवरी के अंतिम हफ्ते तक भारतीय स्मार्टफोन बाजार ...