ब्लैकबेरी ने नए बीबी10 आॅपरेटिंग के नए संस्करण 10.2 को पेश किया है। नए आॅपरेटिंग का अहसास और भी बेहतर हो गया है। ब्लैकबेरी की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। ब्लैकबेरी का नाम सुनते ही जहन में काले रंग के क्वर्टी फोन की याद ताजा हो जाती है। हालांकि कंपनी के पोर्टफोलियो में कई टच स्क्रीन फोन थे बावजूद इसके क्वर्टी का वह अहसास लोग भूल नहीं पाए। 25 फरवरी 2013 को कंपनी ने भारत में ब्लैकबेरी जेड 10 माॅडल पेश किया। इसके माध्यम से कंपनी ने अपनी क्वर्टी वाली छवि बदलने की कोशिश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। टच स्क्रीन आधारित इस डिवायस को ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग ब्लैकबेरी 10 (बीबी10) पर लाॅन्च किया गया था। नया आॅपरेटिंग पूरी तरह टच स्क्रीन सपोर्ट करने में सक्षम था। यही वजह है कि ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर लाॅन्च किए गए सारे फोन टच फीचर से लैस हैं।परंतु शायद ब्लैकबेरी टच स्क्रीन फोन टाइपिंग का वह अहसास कराने में सक्षम नहीं थे जो उपभोक्ता क्वर्टी कीपैड वाले फोन में पा रहे थे। इसे देखते हुए कंपनी ने बीबी10 आॅपरेटिंग आधारित दो फोन को क्वर्टी से लैस भी किया...