Skip to main content

Posts

Showing posts with the label online booking

शिआयोमी एमआई 4 भारत में लाॅन्च, कीमत- 19,999 रुपए

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शिआयोमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में एमआई 4 स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिया है। जो कि केवल ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 19,999 रुपए में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता फोन का रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू कर सकते हैं।  शिआयोमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। यह फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर के साथ स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा 3 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही एड्रीनो 330 ग्राफिक्स इंजिन दिया गया है। शियाओमी एमआई नोट और नोट प्रो लाॅन्च शिआयोमी एमआई 4 में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें बीएसआई सोनी एक्समोर (BSI Sony Exmor), आईएसओ, व्हाइट बैलेंस, फोकस एरिया, फेस डिटेक्शन जैसे खास कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं फोन में उपलब्ध 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग के अलावा शानदार सेल्फी (Selfie) का भी आनंद लिया जा सकता है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर शियाओमी एमआई 4 में 16 जीबी इंटरनल मै...

वीडियोकाॅन ने लाॅन्च किया इंफिनियम जेड45 नोवा

वीडियोकाॅन (Videocon) ने इंफिनियम सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए इंफिनियम जेड45 नोवा (Infinium Z45 Nova) लाॅन्च किया है। वीडियोकाॅन इंफिनियम जेड45 नोवा एक्सक्लूसिवल तौर पर ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा। जहां इस फोन की कीमत 4,999 रुपए है।  सैमसंग गैलेक्सी नोट एज भारत में पेश, कीमत-64,900 वीडियोकाॅन इंफिनियम जेड45 में 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद हैं जिसमें आॅटो फोकस (Auto Focus), सेल्फ टाइमर (Self Timer) और एचडीआर मोड (HDR Mode) जैसे फीचर्स का उपयोग भी किया जा सकता है।  डुअल सिम (Dual Sim) आधारित वीडियोकाॅन इंफिनियम जेड45 नोवा में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त स्टोरेज के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है।  यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर (Quadcore Mediatek processor) पर कार्य करता है जिसके द्वारा शानदार प्रोसेसिंग का आनंद लिया जा सकता है।  व...

फ्लिपकार्ट पर नेक्सेस 6 प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध

गूगल नेक्सेस 6 (Google Nexus 6) का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है कि यह फोन आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (flipkart) पर उपलब्ध है। मोटोरोला (Motorola) द्वारा निर्मित नेक्सेस 6 अब तक फ्लिपकार्ट पर कमिंग सून (Coming Soon) के साथ बिना कीमत के ही उपलब्ध था।  किंतु कंपनी ने बेसब्री से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के इंतजार का समाप्त करते हुए आखिरकार इस फोन को प्रीबुकिंग (Pre-booking) के लिए उपलब्ध करा दिया है। फ्लिपकार्ट पर नेक्सेस 6 को कई खास आॅफर्स (offers) के साथ पेश किया है तथा 32 जीबी वर्जन की कीमत 43,990 रुपए है।  फोन के साथ उपलब्ध आॅफर्स में एक्सचेंज (Exchange) तथा ईएमआई (EMI) आॅफर्स भी शामिल हैं। एक्सचेंज आॅफर में उपभोक्ता को नेक्सेस 6 अपनी कीमत से 10,000 रुपए कम केवल 33,990 रुपए में प्राप्त होगा। वहीं यदि आप इसे एचडीएफसी (HDFC) या आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के माध्यम से ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो आपको 1500 रुपए केश बैक (Cash back) का आॅफर भी दिया जाएगा।  नेक्सेस 6 के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लोलीपाॅप (An...

कार्बन टाइटेनियम हेक्सा आॅनलाइन उपलब्ध

भारत की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (#karbonn0 ने हाल ही में कुछ डिवाइस जैसे टाइटेनियम आॅक्टेन, आॅक्टेन प्लस और हेक्साकोर प्रोसेसर आधारित स्मार्टफोन टाइटेनियम हेक्सा (#titanium hexa) लाॅन्च किया था।  इसके बेहतरीन प्रोसेसर की वजह से उपभोक्ताओं को इसके बाजार में आने का इंतजार है और अब कंपनी ने आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम के साथ मिलकर इसकी प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। साथ ही कार्बन ने यह भी घोषणा की है कि यह फोन केवल अमेजन पर ही उपलब्ध होगा।  कार्बन टाइटेनियम हेक्सा की प्री आॅर्डर बुकिंग 13 मई से शुरू होगी तथा फोन की कीमत 16,990 रुपए है। टाइटेनियम हेक्सा स्मार्टफोन में खूबसूरत डिजाइन के साथ ही नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड किटकैट (#android kitkat) का उपयोग किया गया है जो कि तीव्र गति से कार्य करने के साथ ही मल्टीटाॅस्किंग (#multitasking) का भी अनुभव देने में सक्षम है। फोन के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें मीडिया टेक के 1.5 गीगाहर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर के साथ ही 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। 13.0 मैगापिक्सल रियर और 5.0 मैगापिक्...

मोटो एक्स लाॅन्च, कीमत- 23,999 रुपए

मोटोरोला (#motorola) द्वारा कुछ ही समय पहले लाॅन्च किए गए मोटो जी (#moto G) की सफलता के बाद अब कंपनी मोटो एक्स (#moto X) बाजार में लेकर आई है।  भारत में इसकी कीमत 23,999 रुपए है। यह फोन भी मोटो जी की भांति आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  मोटो एक्स भारत में दो माॅडल में  प्राप्त   होगा। एक साधरण मोटो एक्स जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। दूसरा वुड बैक पैनल (wood back panel) के साथ, जिसकी कीमत 25,999 रुपए है।  मोटो एक्स को 16जीबी व 32जीबी वर्जन के साथ पेश किया गया है। किंतु भारत में  फिलहाल 16जीबी ही पेश किया गया है। जो कि काले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा।  मोटोरोला मोटो एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन है और मोटो जी की तरह इसे भी क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया गया है।  फोन में 1.7 गीगाहटर्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और एड्रीनो 320 जीपीयू दिया गया है। फोन में नया एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट देखने को मिलेगा।  फोटोग्राफी के लिए 10.0 मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फोन में 2जीबी की रैम मैमो...