स्टाइल और फीचर का नया ट्रेंड। चैंपियन नाम भले ही नया हो लेकिन फोन की गुणवत्ता देखकर नहीं लगेगा कि कंपनी नई है। इसमें वह सब है जो आज उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने बीएसएनएल के साथ इसे पेश किया है जहां उपभोक्ता एक साल तक इंटरनेट सेवा का मुफ्त में उपयोग कर सकता है। लुक बीएसएनएल चैंपियन ट्रेंडी 531 का लुक बहुत खास नहीं कहा जाएगा। इस तरह के एंडरॉयड फोन पहले भी देख चुके हैं। फोन में 5.3 इंच की स्क्रीन है। बड़ी स्क्रीन आपका ध्यान खींचने में सक्षम है। सफेद रंग के फोन में थोड़ी भिन्नता लाने के लिए पैनल पर मैटल की पट्टी दी गई है। कुल मिलाकर लुक के मामले में अच्छा है लेकिन नया नहीं। हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर चैंपियन ट्रैंडी में 5.3 इंच की स्क्रीन 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ दी गई है। डिसप्ले अच्छा है। डिसप्ले पर कुछ गेम और वीडियो काफी अच्छे उभर कर आ रहे थे। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है और 1 जीबी की रैम मैमोरी है। पफोर्मेंस अच्छा है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसमें आपको 2.7 जीबी ही मिले...