Skip to main content

Posts

Showing posts with the label usb port

जीनियस ने लाॅन्च किए दो स्टाइलिश पावर बैंक

यदि आप अपने स्मार्टफोन (Smartphone) और टैबलेट (Tablet) के लिए पावर बैंक (Power Bank) लेने के बारे में सोच रहे हैं तो जीनियस (Genius) कुछ खास पावर बैंक लेकर आया है।  जीनियस द्वारा बाजार में उतारे गए यह पावर बैंक बेहतरीन पावर बैकअप देने के अलावा दिखने में काफी आकर्षक व हल्के वजन के हैं।  कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए ईसीओ-यू625 (ECU-U625) और ईसीओ-यू925 (ECU-U925) में 6000 एमएएच तथा 9000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ईसीओ-यू625 में एक यूएसबी पोर्ट (USB Port) शामिल है वहीं ईसीओ-यू925 में आप एक साथ दो डिवाइस मोबाइल और टैबलेट चार्ज कर सकते हैं।  आईबॉल का माईफाई राउटर कम पावर बैंक दोनों ही पावर बैंक को तीव्र गति से चार्ज किया जा सकता है। काले व सिल्वर रंग में उपलब्ध् इन डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी भी दी गई है। भारतीय बाजार में ईसीओ-यू625 की कीमत 3,000 रुपए तथा ईसीओ-यू925 की कीमत 4,200 रुपए है।  

एलजी जी 3 भारत में लाॅन्च

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (LG electronics) के जी 3 (LG G3) माॅडल का भारतीय उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब कंपनी ने इस इंतजार को समाप्त करते हुए फोन को भारत में लाॅन्च कर दिया है। एलजी जी 3 को 16 जीबी (16 GB) तथा 32 जीबी (32 GB) के वर्जन में पेश किया गया है और दोनों ही माॅडल के तकनीकी पक्ष समान हैं।  एलजी जी 3 के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5 इंच का क्वाड एचडी आईपीएस डिसप्ले (Quad Hd IPS Display) दिया गया है।  यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4.2 किटकैट (Kitkat) पर आधारित है तथा क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 801 के साथ 2.5 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (quad core processor) दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए लेजर आॅटो फोकस (Auto focus) और डुअल फ्लैश (Dual flash) के साथ 13.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है तथा वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  16जीबी तथा 32जीबी माॅडल के इस फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा के लिए माइक्रोएस...

बीनाटोन 3जी डाटा कार्ड, कीमत-1,800 रुपए

बीनाटोन (Binatone) इलैक्ट्राॅनिक कंपनी बाजार में कई डिवाइस जैसे ब्राॅडबैंड (Broadband) और नेटवर्किंग डिवाइस (Networking device), होम मोनिटरिंग सोल्यूशन (Home Solution), टेलीफोंस, मोनिटर, मोबाइल फोन, जीपीएस और ईबुक रीडर (e-book reader) आदि।  अब कंपनी ने भारतीय बाजार में 3जी डाटा कार्ड (3G Data Card) लाॅन्च किया है जिसमें वाईफाई हाॅट स्पाॅट (Wifi Hot Spot) की सुविधा दी गई है। इस डाटा कार्ड को यूएसबी पावर (USB Power) के द्वारा कनेक्ट कर कभी भी और कहीं भी इंटरनेट का उपयोग किया जा सकता है।  इस डाटा कार्ड की खास बात यह है कि इसके माध्यम से आप कहीं भी वाईफाई हाॅट स्पाॅट बना सकते हैं तथा एक साथ कई उपभोक्ता इसका उपयोग कर सकते हैं।  इस डाटा कार्ड को उपयोग करने के लिए आप किसी भी कंपनी का सिम उपयोग कर सकते हैं तथा इसके लिए ट्रेवल चार्जर (travel charger), कार चार्जर (Car charger) के अतिरिक्त 5 वोल्ट तक के किसी भी यूएसबी पोर्ट (USB Port) का उपयोग किया जा सकता है।  इसमें सीपीयू के तौर पर क्वालकाॅम एमएसएम 7625 (Qualcomm msm 7625) दिया गया है तथा 3जी नेटवर...

जोलो क्यू600एस लाॅन्च, कीमत-7,499

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (#xolo) ने क्यू सीरीज में एक और स्मार्टफोन क्यू600एस (Q600s) लाॅन्च किया है जो कि नए आॅपरेटिंग सिस्टम एंडराॅयड 4.4 किटकैट पर आधारित है।  फोन में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले (#ips display) है, फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (#quadcore processor) का उपयोग किया गया है।  जोलो क्यू600एस में 1जीबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का भी उपयोग किया जा सकता है।  फोन में फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीडियो काॅलिंग (#video calling) की सुविधा के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा मौजूद है।  पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 2जी पर 11 घंटे का टाॅकटाइम और 449 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।  कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए जोलो क्यू600एस में वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी उपलब्ध है। जोलो की आॅफिशियली साइट के अनुसार आॅनलाइ...