Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nokia asha 230

नोकिया ने उतारे दो आशा फोन

नोकिया (#nokia) ने भारत में दो नए आशा फोन को पेश किया है। नोकिया आशा 220 डुअल सिम (Nokia asha 220 Dual SIM) और आशा 230 डुअल सिम (Nokia asha 230 Dual SIM) नाम से लाॅन्च इन डिवायस को कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड  काॅन्ग्रेस के दौरान प्रदर्शित किया था और अब जाकर ये भारत में उपलब्ध हुए हैं। आशा (Asha) सीरीज में पेश किया गया 220 (Asha 220) में आपको अल्फान्यूमेरिक कीपैड मिलेगा। वहीं आशा 230 (Asha 230) टच स्क्रीन आधरित है।  आशा 220 की कीमत 2,749 रुपए है जबकि टच स्क्रीन आधारित 230 3,449 रुपए  में उपलब्ध है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कम बजट के इन फोन में भी फेसबुक और इंटरनेट इंटीग्रेशन मिलेगा। नोकिया 220 ( Nokia Asha 220 )में 2.4 इंच का एलसीडी डिसप्ले है। फोन में 2.0 मैगापिक्सल कैमरा तथा माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी उपयोग की जा सकती है। नोकिया 220 में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए माइव्रफो यूएसबी, ब्लूटूथ तथा 2जी इंटरनेट की सुविध उपलब्ध है।  फोन में पावर बैकअप के लिए 1100 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कंपनी 15 घंटे का टाॅकटाइम और...

नोकिया आशा 230, कीमत-3,449 रुपए

विश्व की बहुप्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) जल्द ही भारत में आशा सीरीज के एक और फोन आशा 230 (#asha 230) बाजार में लाॅन्च करने वाली है।  कंपनी ने सबसे पहले इसे मोबइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया था जहां इसके साथ ही नोकिया आशा 220 और नोकिया का पहला एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स भी पेश किया गया था।  अब कंपनी ने आशा 230 को जल्द ही भारत में लाॅन्च करने की घोषणा कर दी है तथा फोन की कीमत 3,449 रुपए है।  आशा 230 में 240x320 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 2.8 इंच का डिसप्ले दिया गया है। डुअल सिम आधारित इस फोन का वजन मात्र 89.0 ग्राम है तथा फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।  साथ ही आशा प्लेटफाॅर्म (#asha platform) पर आधारित आशा 230 में माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा दी गई है। फोन में अत्यधिक प्रचलित सोशल एप्लिकेशन जैसे व्हाटसएप, फेसबुक, लाइन, ट्विटर व वीचैट प्रीलोडेड हैं।  पावर बैकअप के लिए 1020 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि रिमूवेबल है और कंपनी के अनुसार 12 घंटे का टाॅकटाइम और 21 दिन का स्टै...

MWC में नोकिया का धमाका, तीन एंडराॅयड सहित दो फीचर फोन

आखिर वह पल आ ही गया जिसका लोगों को बेसर्बी से इंतजार था। नोकिया ने अपने एंडराॅयड (Android) फोन नोकिया एक्स का प्रदर्शन कर दिया। हालांकि कंपनी ने एंडराॅयड आॅपरेटिंग में कुछ बदलाव कर उसे नाॅरमेंडी आॅपरेटिंग का नाम दिया है और यह फीचर के मामले में भी अन्य एंडराॅयड फोन से अलग है। बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है। वहीं तीन एंडराॅयड फोन भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।  नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में 400x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की स्क्रीन है। 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन एस4 प्रोसेसर पर आधारित है। दोनो ही फोनों में 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।  वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के द...