Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gorilla glass

आइडिया ने पेश किए दो 3जी स्मार्टफोन

भारत में अत्यधिक लोकप्रिय टेलीकाॅम कंपनी आइडिया सेलुलर (idea cellular) ने दो स्मार्टफोन अल्ट्रा प्लस (idea ultra+) और आइडिया फैब (idea FAB) लाॅन्च किए हैं। दोनों ही फोंस में 3जी नेटवर्क (3G network) तथा डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट की सुविधा दी गई है। आइडिया अल्ट्रा+ में गोरिल्ला ग्लास (gorilla glass) से कोटेड 5.0 इंच का डिसप्ले है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन में 1 जीबी रैम तथा 4 जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा (VGA Front Camera) उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं आइडिया फैब में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जिसमें 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरे के साथ ही 2.0 मैगापिक्स्ल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा हो। साथ ही यह भी बताएं कि विंडोज (Windows) और एंडराॅयड (Android)  में से कौन सा फोन बेहतर होगा। इसके अलावा गोरिल्ला टच (Gorilla touch) और एमोलेड टच (Amoled touch) में भी अंतर बताएं। मेरा बजट 15,000 से 25,000 रुपए के बीच है।  -मोहित मनशानी आपके बजट के अनुसार बाजार में अत्यधिक विंडोज फोन (windows phone) उपलब्ध नहीं है। यदि आप 25,000 रुपए तक खर्च कर सकते हैं तो नोकिया लुमिया 925 (Nokia lumia 925) बेहतर आप्शन हो सकता है। इसमें आपकी आवश्यकतानुसार रियर कैमरा तथा 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। एंडराॅयड फोन (Android phone) में आप माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो (Micromax canvas turbo) और जियोनी ईलाइफ 6 (Gionee Elife 6) देख सकते हैं दोनों में ही बेहतरीन कैमरा है और आपके के बजट के अंतर्गत भी है। एमोलेड (Amoled) में साधारण डिसप्ले होता है वहीं गोरिल्ला टच (gorilla touch) से फोन को छोटे-मोटे रगड़ से बचाया जा सकता है।

मोबाइल से जुड़े तकनीकी शब्दों की जानकारी

जब हम मोबाइल फोन खरीदते हैं तो केवल उसमें कैमरा या मैमोरी आदि के बारे में ही बात करते हैं। किंतु हमें यह भी पता होना चाहिए कि इसमें कौन सी स्क्रीन का उपयोग हुआ है या कौन से प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, मोबाइल के उपयोग के साथ ही मोबाइल से जुड़े तकनीकी शब्दों की भी जानकारी भी लाभदायक है। आज हम बात करेंगे मोबाइल फोन डिसप्ले के बारे में।  क्लियर ब्लैक - इस डिसप्ले को नोकिया द्वारा 2007 में विकसित किया गया। इसके द्वारा फोन की स्क्रीन व सतह के बीच की अवरोधकता को रोकती है। जिससे हैंडसेट का डिसप्ले बेहतर नजर आता है। क्लियर ब्लैक स्क्रीन पर पड़ने वाले रेफलेक्शन को हटाता है खासतौर पर धूप में स्क्रीन क्वालिटी को बेहतर दर्शाने का कार्य करता है। यह ओवी मैप जैसे एप्लिकेशन के लिए अधिक उपयोगी है।  रेटिना डिसप्ले - एप्पल द्वारा उपयोग की जाने वाली डिसप्ले है जो कि आईफोन में इस्तेमाल की जाती है। कई बार फोन में उच्च रोशनी आंखों में चुभती है जो इस डिसप्ले के कारण कम हो जाती है। यह फोन व उपभोक्ता के बीच की दूरी पर भी निर्भर करता है। इसका उपयोग एप्...

आज की डील: आईफोन 5सी 16जीबी 36,300 रुपए में

एप्पल ने आईफोन 5सी (Apple iPhone 5C 16 GB) को 41,900 रुपए में लॉन्च किया था किंतु अब यह फोन कई ऑनलाइन साइट्स पर कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है। ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर यह फोन 38,200 रुपए में उपलब्ध है और वहीं स्नैपडील डॉट कॉम (Snapdeal.com) पर इसे 39,189 रुपए में बेचा जा रहा है।  अमेज़ॉन डॉट (Amazon.com) कॉम पर फोन 36,999 रुपए  में उपलब्ध  है।  ऑनलाइन साइट शॉपक्लाउज डॉट कॉम (Shopclues.com) पर यह फोन सबसे कम कीमत 36,300 रुपए में उपलब्ध है। आईफोन 5सी 16 जीबी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो देखने में सुंदर व स्टाइलिश होने के साथ ही इसमें 4.0 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन है जिस पर छोटी मोटी रगड़ से बचाव के लिए गोरिल्ला ग्लास (gorilla glass) का इस्तेमाल किया गया है।  भारतीय बाजार में यह फोन गुलाबी, हरा और पीला सहित  कई  आकर्षक  रंगों में उपलब्ध है।  फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज साइक्लोन का डुअलकोर एआरएम वी 8 प्रोसेसर है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल कैमरा है तथा पावर बैकअप के लिए 1560 एमएएच बैटरी द...