Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mobile messenger app

लाइन पर मिलेगा मुफ्त टाॅक टाइम

प्रमुख सोशल मैसेजिंग एप्लिकेशन (messenger app)  लाइन (Line) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त टाॅकटाईम (Free Talk Time) आॅफर (Offer) पेश किया है। यह दूसरी बार है जब कंपनी मुफ्त टाॅकटाईम (Free Talk Time) सेवा दे रही है। कंपनी का यह आॅफर 1 जून से शुरू होगा और पूरे महीने लागू होगा। इसके तहत आप लाइन मैसेजिंग एप्लिकेशन (Line messenger app) का जितना उपयोग करेंगे आपको उतना प्वाइंट मिलेगा और उस प्वाइंट को आप टाॅकटाइम में बदल सकते हैं। लाइन की इस सेवा के माध्यम से आपको हर रोज कम से कम एक लाइन स्टीकर या मैसेज भेजना है और इसके लिए आपको प्वाइंट लिए जाएंगे। उपभोक्ता कुल 111 रुपए तक का मुफ्त टाॅक टाइम पास सकता है। कंपनी की यह सेवा सभी सेवा प्रदाताओं के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा जो एंडराॅयड या आईओस स्मार्टफोन का लाभ उठा रहा है। इतना ही नहीं पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के उपभोक्ता इस तरह के सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस आॅफर का लाभ लेने के लिए कम से कम हर रोज एक स्टीकर या एक मैसेज आपको लाइन उपभोक्ता को भेजना है। यह आॅफर सिर्फ भारत के लाइन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। आॅपफर...

एप्लीकेशन रिव्यु: वी चैट 5.1

वॉइस चैटिंग के साथ गेमिंग भी। वी चैट (We Chat) नाम से आप अब तक परिचित हो चुके होंगे। वैसे तो मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच यह एप्लिकेशन पहले से ही प्रचलित था। परन्तु परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन ने इसका विज्ञापन कर इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। हाल में कंपनी ने वीचैट के नए संस्करण वीचैट 5.1 (We Chat 5.1) को लान्च किया है। यह एप्लिकेशन (Application) पहले से ज्यादा स्मार्ट और मनोरंजक हो गई है। वीचैट मैसेंजर एप्लिकेशन (mobile messenger app)  है जो खास तौर से वौइस मैसेज के लिए जानी जाती है। हालांकि टेक्स्ट मैसेज भी भेजा जा सकता है। एप्लिकेशन का उपयोग बेहद ही आसान है। इसमें सबसे पहले चैट(Chat), कांटेक्ट,  डिस्कवर और मी (me) का विकल्प आएगा। चैट में जहां आप अपनी चैट हिस्ट्री देख सकते हैं और सीध वौइस और टेक्स्ट के माध्यम से चैटिंग शुरू कर सकते हैं। आप चाहें तो कालिंग व वीडियो कालिंग का भी मजा ले सकते हैं। परंतु याद रहे इसके लिए आपको कालिंग शुल्क नहीं, डाटा शुल्क चुकाना होगा। वहीं कान्टेक्ट से आप अपने दोस्तों को इसे रिकमेंड कर सकते हैं। मोमेंट में आप वीचैट में अपने...