भारतीय बाजार में फोन लाॅन्च को लेकर लावा (#LAVA) काफी आक्रामक हो गया है इस बात पर हम पहले भी जिक्र की चुके हैं। परंतु इतना ज्यादा आक्रामक है इसका अंदाजा हमें भी नहीं था। अभी हाल में ही कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था वहीं आज कंपनी ने एक साथ पांच स्मार्टफोन (Smartphone) को उतारा है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सारे फोन आम बजट में उपलब्ध है। कंपनी के ये फोन 4 हजार से 6 हजार (4K-6K) तक के बजट में उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में लावा ने आइरिस 404 फ्लेयर, आइरिस250, आइरिस 400एस, आइरिस410 और आइरिस 400 कलर्स माॅडल ( Iris 404 Flair, Iris 400s, Iris250, Iris 410 and Iris 400 Colours) को लाॅन्च किया है। कंपनी ने सभी स्मार्टफोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर पेश किए हैं। ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवस नाइट्रो, कीमत-12,999 रु . इस बारे में वायस प्रेसिडेंट एंड हेड-प्रोडक्ट लावा इंटरनेशनल, नवीन चावला कहते हैं, ‘लावा की हमेशा से कोशिश रही है कि उपभोक्ता को सही प्रोडक्ट से रू-ब-रू कराई जाए। आज बाजार में कम रेंज के फीचर फोन की भरमार है ऐसे में ह...