स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओपस एचडी (Xolo Opus HD) लाॅन्च किया है। डुअल सिम आधारित जोलो ओपस एचडी एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है। फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (HD IPS Display) दिया गया है। जोलो ओपस एचडी में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। जोलो विन टैबलेट लाॅन्च, कीमतः- 19,990 रुपए फोटोग्राफी के एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियों काॅलिंग (video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त रियर कैमरा में कुछ खास फीचर्स जैसे सीन डिटेक्शन, फेस रिकोनाइजेशन, पैनोरामा, जियो टैगिंग, बेस्ट शाॅट और एचडीआर आॅप्शन (HDR) आदि। हाईव आॅपरेटिंग के साथ लाॅन्च हुआ जोलो 8एक्स-1000 कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर जी...