Skip to main content

Posts

Showing posts with the label low budget

स्पाइस फायर वन-एमआई एफएक्स1 लाॅन्च

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में स्पाइस (Spice) रिटेल लिमिटेड ने अपना पहला फायरफाॅक्स (Firefox) आॅपरेटिंग आधारित स्मार्टफोन स्पाइस फायर वन-एमआई एफएक्स1 (spice fire one-mi fx1) लाॅन्च किया है। जो कि कम बजट (Low budget) में उपभोक्ताओं को शानदार फीचर का अनुभव देने में सक्षम है। स्पाइस द्वारा लाॅन्च किया गया यह डिवाइस हिंदी, तमिल और बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है।  फोन के लाॅन्च के दौरान स्पाइस मोबिलिटी के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफिसर प्रशांत बिंदल ने कहा कि ‘यह सस्ते स्मार्टफोन के जरिए अपनी आकांक्षाओं से जुड़ने के छोटे शहरों की जनता के सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है। कम कीमत वाले स्पाइस फायर वन के जरिए, स्पाइस में हम लोग फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं में तब्दील करने है। मोजिला (Mozilla) के साथ यह संयुक्त उपक्रम स्मार्टफोन के लिए उत्पाद पेशकश में एक नई सफलता और एक नया विचार है।’ स्पाइस फायर वन स्मार्टफोन पूरी तरह वेब टेक्नोलाॅजी (web technology) पर आधारित है तथा इसमें उपयोगकर्ताओं की आवश्यकतानुसार सभी महत्वप...

सनस्ट्राइक रेज अमेज लाॅन्च, कीमत-1,300 रुपए

हांगकांग आधारित सनस्ट्राइक टेलीकाॅम (Sunstrike Telecom) ने खूबसूरत डिजाइन में कम बजट (Low budget) का फीचर फोन रेज अमेज लाॅन्च किया है। फोन महत्वपूर्ण फीचर के साथ आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा।  फोन की कीमत मात्र 1,300 रुपए है। जो कि हर श्रेणी के उपभोक्ताओं को पसंद आएगी। रेज अमेज (Rage Amaze) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2.4 इंच का डिसप्ले है तथा डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट उपलब्ध है।  कम कीमत में उपलब्ध इस फोन में भी उपभोक्ता सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) और याहू (yahoo) का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है जिस पर वीडियों रिकाॅर्डिंग (Video recording) का अनुभव लिया जा सकता है।  साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 16 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में जीपीआरएस (GPRS) और ब्लूटूथ (bluetooth) मौजूद है तथा अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में एफएम रेडियो (FM Radio) और साउंड रिकाॅर्डर (Sound Recorder) भी दिए गए हैं। 

इंटेक्स और स्पाइस लॉन्च करेंगे फायरफॉक्स फोन

भारतीय स्मार्टफोन (#smartphone) बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कई ऐसी कंपनियां है जो कि उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए कुछ अलग लेकर आ रही हैं।  उन्हीं में स्पाइस (#spice) व इंटेक्स (#intex) भी शामिल है दोनों ही कंपनियां जल्द ही भारत में फायरफोक्स आॅपरेटिंग (#firefox operating) आधारित स्मार्टफोन उतारने वाली हैं।  फायरफोक्स ने भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों इंटेक्स और स्पाइस से साझेदारी (#tie-up) कर इस बात की घोषणा की है कि जल्द ही यह स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध होंगे।  इस आॅपरेटिंग के साथ फोन का उपयोग बेहद ही अलग अनुभव होगा साथ ही उम्मीद है कि यह फोन कम बजट (#low budget)  श्रेणी में लाॅन्च किए जाएगें। इनकी कीमत 2,000 से 2,500 के मध्य होने की उम्मीद है।  फायरफोक्स मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान इस आॅपरेटिंग को प्रदर्शित कर चुकी है। स्पाइस द्वारा फायरफोक्स आॅपरेटिंग आधारित फोन पूरी तरह से एचटीएमएल (#HTML) को सपोर्ट करेगा साथ ही डुअल सिम (#dual sim) आधारित होगा।  इस स्मार्टफोन को डिजाइ...

बीएसएनएल फैबलेट लाॅन्च, कीमत- 6,999

बीएसएनएन (BSNL) ने फीचर फोन और स्मार्टफोन के बाद चैंपियन (Champion) कंपनी के साथ मिलकर भारतीय बाजार में फैबलेट लाॅन्च किया है।  बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के बीच फैबलेट और टैबलेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बीएसएनएल चैंपियन डीएम6513 नाम से फैबलेट बाजार में उतारा है।  इस फैबलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम बजट के अलावा डुअल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।  बीएसएनएल चैंपियन डीएम6513 (BSNL DM6513) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 6.5 इंच की स्क्रीन है तथा एंडराॅयड 4.2 जेलीबीन आधारित इस फैबलेट में 512 इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सटर्नल स्टोरेज की सुविधा दी गई है।  फोटोग्राफी के लिए 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतरीन पावर बैकअप के लिए 3500 एमएएच की बैटरी है। फैबलेट में कई महत्वपूर्ण फीचर्स प्रीलोडेड हैं। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर बीएसएनएल चैंपियन डीएम6513 में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ व यूएसबी पोर्ट की सुविधा शामिल ...