विश्व की बहुप्रचलित कंपनी नोकिया (Nokia) को माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) द्वारा पहले ही खरीदा जा चुका है। उसके बाद भी नोकिया की लोकप्रियता को देखते हुए माइक्रोसाॅफ्ट ने फोंस से नोकिया ब्रांड नहीं हटाया बल्कि सभी फोंस को नोकिया ब्रांड के साथ ही लाॅन्च किया गया। किंतु अब माइक्रोसाॅफ्ट ने फोन से नोकिया का नाम हटाकर माइक्रोसाॅफ्ट का उपयोग किया है। माइक्रोसाॅफ्ट श्रेणी में लाॅन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन माइक्रोसाॅफ्ट लुमिया 535 (Microsoft Lumia 535) है। जो कि कंपनी की आॅफिशियली साइट पर उपलब्ध कमिंग सून (Coming Soon) के साथ उपलब्ध है। बजट फोन (Budget Phone) के रूप में पेश किए गए माइक्रोसाॅफ्ट लुमिया 535 में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले है। विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 (Windows 8.1) पर आधारित यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त एसडी कार्ड द्वारा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। माइक्रोसाॅफ्ट ने उतारे लुम...