Skip to main content

Posts

Showing posts with the label games for kids

अब बच्चे बनेंगे स्मार्ट किड्स

यह बात बड़े तर्क की रही है कि बच्चों को मोबाइल और टैबलेट देना चाहिए या नहीं। कुछ लोग इसके पक्ष में होते हैं तो कुछ इसके विपक्ष में। जो लोग मोबाइल और टैबलेट देने की बात करते हैं उनका कहना है कि तकनीक का जमाना है और यदि बच्चे तकनीक से दूर रहेंगे तो शायद तेजी से बदलते इस समाज में पीछे रह जाएंगे।  वहीं दूसरी ओर जो मोबाइल और टैबलेट के पक्ष में नहीं हैं उनका यह मानना है कि ज्यादा देर छोटी स्क्रीन का उपयोग करने से आंखों पर असर होता है। साथ ही, बच्चे मोबाइल और टैबलेट में फंसे रह जाते हैं इस कारण खेलकूद बंद कर देते हैं। इन चीजों का असर उनके शारीरिक विकास पर होता है। यह बहस बहुत पहले से जारी है और अब तक होती रहती है। इससे पहले भी जब टीवी ने दस्तक दी थी तो भी यही बातें होती थीं कि बच्चों को टीवी देखने देना चाहिए या नहीं। परंतु आज कई चैनल खास बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए इस बहस को छोड़ यदि अनुशासित ढंग से बच्चों को गैजेट्स दिए जाएं तो शायद कोई हर्ज नहीं है।  क्योंकि अच्छा-बुरा तो संस्कार के साथ जुड़ा है लेकिन आज के बदलते युग में तकनीकी को जानना हरेक के लिए जरूरी है। तकनीक...

ट्रेंस: बच्चों का प्ले स्कूल

Game review: ट्रेंस   आज गली-मुहल्ले में हर कोने पर एक प्ले स्कूल खुला है। वहां बच्चों को कई तरह की चीजें सिखाई जाती हैं। यह सब सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन जब भारी-भरकम शुल्क चुकाना होता है तब होश उड़ जाते हैं। परंतु आप थोड़ी सी कोशिश करें तो प्ले स्कूल से बेहतर शिक्षा आप अपने बच्चों को घर में ही दे सकते हैं। डिजिटल कंटेंट की आज भरमार है और उनके लिए भारी भरकम शुल्क की भी आवश्यकता नहीं है। ऐसा ही एप्लिकेशन है ट्रेंस। दुश्मनों की बजेगी बैंग-बैंग। इस एप्लिकेशन के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसमें पढ़ाने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन बच्चों को एक्टिव बनाने के लिए कई चीजें दी गई हैं। एप्लिकेशन की शुरुआत में एक ट्रेन है जिसमें ट्रेन का ड्राइवर आकर बैठता है। अब यहां से शुरू होता है काम। इस एप्लिकेशन में कई कार्य दिए गए हैं और बच्चों को उस कार्य को पूरा करना है। साथ ही, ट्रेन को भी कंट्रोल करना है।    ट्रेन में आपको हाॅर्न बजाने से लेकर उसे गीयर देने तक का कार्य करना है। सबसे पहले आपको कोच का चुनाव करना होता है। जिस तरह के कोच का...

बाल दिवस विशेष: बच्चों के लिए ख़ास गेम

बाल दिवस (Children's Day) के मौके माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) अपने उपभोक्ताओं के लिए कुछ खास एप्लिकेशन (application) व गेम (Game) लेकर आया है। जिसे विंडोज फोन (Windows Phone) पर उपयोग कर आप अपने बच्चों के साथ बाल दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं। विंडोज के यह सभी गेम व एप बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं। विंडोज फोन के लिए लाॅन्च किए गए यह एप हैंः-  Kids Story Builder App किड्स स्टोरी बिल्डर एपः - इस एप के द्वारा आप बच्चों को उनके फोटो व आवाज का उपयोग कर स्टोरी बनाकर दिखा सकते हैं। कई सारे महत्वपूर्ण फीचर्स का उपयोग कर आप बच्चों का मनोरंजन कर सकते हैं। साथ ही इसे अपने दोस्तों में भी शेयर किया जा सकता है। इस एप पर बनाई गई वीडियो को पावर प्वाइंट स्लाइड शो पर देखने की भी सुविधा दी गई है।  Block Puzzle ब्लाॅक पजलः - यह एक बेहद ही शानदार लाॅजिक गेम है। इसे खेलना बहुत ही आसान है केवल पजल के रूल को फाॅलो करते जाइए और लेवल आगे बढ़ते जाएंगे। वैसे भी पजल गेम से बच्चों की बुद्धि का भी विकास होता है।  Paint पेंटः - ड्राइंग करना तो लगभग सभी बच्चों को अच्छा लगता...