लाइन मैन बनना भी कोई आसान काम नहीं है। ट्रेन रूट और कार पार्किंग के बहुत सारे गेम आपने खेल खेले होंगे लेकिन शायद ही उनमें से कोई ऐसा हो जो ट्रैन क्राइसिस (Train Crisis: avoid any crush) की तरह आपका मनोरंजन करने में सक्षम हो। इसके बारे में कहा जा सकता है कि आप मिनटों नहीं बल्कि घंटों समय व्यतीत कर सकते हैं। मोबाइल गेम ट्रेन क्राइसिस में आपको लाइन मैन बनकर ट्रेन को रूट ही देना है लेकिन जहां अन्य गेम में एक ट्रेन होती है वहीं इस गेम में आपको एक साथ कई ट्रेनों को संभालना है। आपको लाइन मैन की जिम्मेदारी पूरी मेहनत से निभानी है। जरा सी चुक होने पर आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाएगा और गेम खत्म हो जाएगा। गेम की शुरुआत में तो एक ट्रेन होगी लेकिन आगे इनकी संख्या बढ़ती जाएगी जो अलग-अलग रंगों में होंगी। हर ट्रेन को आपको निश्चित स्थान पर पहुंचाना है। ट्रेन का ट्रैक ठीक करने के साथ ही कई भाग में आपको रेड लाइट भी संभालनी है। कई भाग में ट्रैक के साथ रेड लाइट दी गई है जिनका सही तरीके से आपको उपयोग नहीं करने पर दो गाडि़यां आपस में टकरा सकती हैं। बीच-बीच म...