फिर आपको हैलो कहने आ गया मोटोरोला। मोटोरोला के गूगल के हाथों में जाने के बाद भारत में मोटोरोला (Motorola) का कोई भी फोन लाॅन्च नहीं किया गया था। अंततः दो साल बाद मोटो जी (Moto G) को भारत लाया गया है लेकिन यह फोन मोटोरोला द्वारा नहीं बल्कि फ्लिपकार्ट लेकर आया। हालांकि लाॅन्च होने से पहले ही यह फोन बेहद लोकप्रिय हो चुका था। बेहतर स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कीमत के साथ लाॅन्च इस डिवाइस को लुक के मामले में भी कम नहीं आंका जा सकता। खूबी शानदार डिसप्ले। एंडराॅयड 4.4 किटकैट। ताकतवर प्रोसेसर। खामी औसत कैमरा क्वालिटी। साधरण बैटरी बैकअप। एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं। लुक मोटोरोला (Motorola) के फोन हम पहले भी देख चुके हैं, बिल्ट के मामले में कंपनी के फोन बेहद अच्छे होते हैं। मोटो जी से भी हम कुछ ऐसी ही आशा कर रहे थे और फोन आशाओं पर खरा उतरने में सक्षम है। इसकी साॅलिड और काॅम्पैक्ट बनावट आपको काफी पसंद आएगी। वहीं फोन का आकार ऐसा है कि आसानी से उसे पकड़ सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो वहां भी आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। फोन के कोने थोड़े घुमावदार हैं और स...