Skip to main content

Posts

Showing posts with the label micromax canvas nitro

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं और मेरा बजट 10,000 से 18,000 के मध्य है। इस बजट में मुझे उच्च ग्राफिक गेम क्वालिटी और शानदार कैमरे वाला फोन बताएं। शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) कैसा फोन है? -पंकज सैकिया शियाओमी एमआई 3 (Xiaomi Mi 3) शायद आपकी जरूरत के अनुसार एक बेहतर आॅप्शन हो सकता है। इस फोन में कैमरा और गेम क्वालिटी अच्छी है और यह हमारी पत्रिका में सितंबर अंक का फोन आॅफ द मंथ (Phone of the month) था। केवल आॅनलाइन (Online) मिलने के कारण इसे खरीदने में थोड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो (Micromax Canvas Nitro) भी देख सकते हैं। जो कि काफी आकर्षक फीचर्स के साथ आपके बजट में भी है इसकी कीमत 12,999 रुपए है। कैनवस नाइट्रो में 13.0 मेगापिक्सल कैमरा और आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) दिया गया है जो कि शानदार गेमिंग का अहसास देने में सक्षम है।  

नए मोटो जी से सीधी टक्कर लेगा कैनवस नाइट्रो

Mobile Review: माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो माइक्रोमैक्स ही नहीं, सभी भारतीय ब्रांड की कोशिश होती है कि अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को फीचर के बल पर टक्कर दी जाए। इन निर्माताओं की कोशिश ऊँचे फोन के फीचर को कम रेंज में पेश करने की होती है। शुरुआत तो भारतीय निर्माताओं की काफी धीमी रही थी लेकिन अब वे अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं बल्कि कई निर्माताओं से आगे भी निकल चुके हैं। हालांकि भारतीय निर्माताओं के साथ क्वालिटी की थोड़ी समस्या रही है। परंतु इस बार माइक्रोमैक्स ने बेहतर क्वालिटी का भरोसा दिलाते हुए कम बजट में आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवास नाइट्रो पेश किया है। अब देखना यह है कि यह फोन माॅय मोबाइल में कसौटी पर कितना सफल होता है? रूप रंग माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो देखने में अच्छा है लेकिन इससे पहले हमने कैनवस सीरीज में नाइट और टर्बो देखे जो कहीं ज्यादा बेहतर कहे जा सकते हैं। इस फोन को भी आप खराब नहीं कहेंगे लेकिन उनके बराबर का नहीं है। यह फोन बहुत हद तक हाल ही में माइक्रोमैक्स के ही माॅडल यूनाइट 2 से मिलता-जुलता है। दोनों के बैकपैनल में का...

ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवस नाइट्रो, कीमत-12,999 रु

भारत की नंबर दो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor)  के साथ  कैनवस नाइट्रो (Canvas Nitro) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। इससे पहले कंपनी कैनवास नाईट  पेश कर  चुकी है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ उपलब्ध था।  फ़िलहाल यह नाइट्रो केवल ई-काॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध है लेकिन मॉय मोबाइल (My mobile) साथ बातचीत दौरान विनीत तनेजा, सीईओ माइक्रोमैक्स मोबाइल ने जानकारी दी कि कुछ ही हफ़्तों में यह फ़ोन स्टोर (Mobile Store) पर उपलब्ध होगा। फ़िलहाल यह फ़ोन  12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।  माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है। फोन में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।  फोन में शानदार फोटोग्राफी के लिए फ्लैश की सुविधा सहित 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। ...