Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Android 4.2.2 jellybean

स्वाइप का क्वाडकोर आधारित स्मार्टफोन, कीमत- 8,999

स्वाइप टेलीकाॅम (#swipe telecom) कंपनी ने स्मार्टफोन (#smartphone) बाजार में कनेक्ट 5.0 (#konnect 5.0) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। फोन में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ ही 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (#quad core processor) दिया गया है।  स्वाइप कनेक्ट 5.0 स्मार्टफोन 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन का 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (#IPS display) दिया गया है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए वन ग्लास सोल्यूशन (#one glass solution technology) तकनीक का उपयोग किया गया है।  फोन एंडराॅयड (#android) आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है साथ ही यह एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (#kitkat) पर भी अपग्रेडेबल है तथा वजन मात्र 135 ग्राम है।  फोन में 1जीबी मैमोरी तथा 8जीबी इंटरनल स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की भी सुविधा उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग (#video calling) के लिए 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।...

पैनासोनिक पी81 भारत में लाॅन्च, कीमत-18,990 रुपए

पैनासोनिक (#panasonic) ने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और फोन शामिल करते हुए पी 81 (#P81) लाॅन्च किया है। जो कि आॅक्टाकोर प्रोसेसर (#octacore processor) पर आधारित है साथ ही फोन का डिजाइन व लुक खासतौर से भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।  पी 81 का लुक काफी हद तक फैबलेट की तरह है। कंपनी इससे पहले भी पी सीरीज में कई फोन बाजार में उतार चुकी है जो कि काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। पी 81 में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5 इंच की आईपीएस एचडी स्क्रीन दी गई है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज ट्रू आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट है।  फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी रोम के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी (#expandable memory) का उपयोग कर 32जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविधा शामिल है। एलईडी फ्लैश और आॅटो फोकस के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं वीडियो काॅलिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।  ...

एचटीसी डिजायर 210, कीमत- 8,700 रुपए

विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (#HTC) ने हाल ही में अपना अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन डिजायर 210 (#HTC Desire 210) को लाॅन्च किया है। डिजायर 210 की कीमत 8,700 रुपए है।  लाॅन्च के साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि यह फोन जल्द ही बाजार में सभी रिटेल और आॅनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी इससे पहले डिजायर 310 के रूप में अपना बजट फोन बाजार में उतार चुकी है जो कि काफी लोकप्रिय भी रहा।  एचटीसी डिजायर के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है तथा वजन मात्र 130 ग्राम है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन आधारित डिजायर 210 में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  फोन में 4जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 512 एमबी रैम के अतिरिक्त 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड (#micro SD Card) की भी सुविधा दी गई है। डिजायर 210 में 1  डुअलकोर प्रोसेसर के साथ ही चिपसेट के तौर पर मीडिया टेक एमटी6572एम का उपयोग किया गया है।  फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और वीजीए सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। फो...

आज की डील:- माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी ए200, कीमत-9,999

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल ही कैनवस टर्बो मिनी ए200 को बाजार में 14,490 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया था। किंतु आज यह फोन कम कीमत के साथ कई आॅनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।  माइक्रोमैक्स (#micromax) द्वारा भी कैनवस टर्बो मिनी ए200 (#canvas turbo mini a200) कीमत में कटौती की गई है तथा माइक्रोमैक्स आॅफिशियली साइट पर यह फोन 12,990 रुपए में बेचा जा रहा है।  वहीं आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर इस माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी ए200 12,499 रुपए में उपलब्ध है और स्नैपडील (#snapdeal) से इसे 10,981 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेजन डाॅट काॅम (#amazon) 9,999 रुपए के साथ सबसे कम कीमत पर इस फोन को उपलब्ध करा रहा है।  माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी ए200 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.7 इंच की स्क्रीन है तथा यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  आॅटोफोकस तथा फ्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 म...

आज की डील: सैमसंग गैलेक्सी एस4

मोबाइल बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए हर कंपनी बेहतर कीमत में अपना बेहतर डिवाइस उपभोक्ता को मुहैया कराना चाहती है। इसीलिए लगभग सभी कंपनियां अपने डिवाइस को कम कीमत पर उपलब्ध करा रही हैं।   अभी हाल ही में एचटीसी डिजायर 700 (HTC Desire 700) की कीमत 33,050 से घटाकर 21,499 रुपए कर दी गई है। वहीं ब्लैकबैरी जेड10 (Blackberry Z10) की कीमत में भी कटौती कर 25,000 रुपए कर दी गई है।  अब सैमसंग ने भी अपने प्रचलित स्मार्टफोन गैलेक्सी एस4 (Samsung galaxy S4) की कीमत घटा दी है जहां इस फोन को 41,500 रुपए के साथ लाॅन्च किया गया था वहीं सैमसंग की आॅफिशियली साइट पर यह 40,690 रुपए में मिल रहा है।  इसके अलावा कंपनी इसे ईएमआई (EMI) आॅपशन के साथ भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है। जिसके लिए एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में खाता होना आवश्यक है।  इसके अतिरिक्त फ्लिपकर्ट डाॅट काॅम (flipkart.com) पर गैलेक्सी एस4 29,860 रुपए में उपलब्ध है, वहीं अमेजन आॅनलाइन (amazon.com) पर यह 29,880 रुपए में मिल रहा है। स्नैपडील (Snapdeal) पर इस फोन की कीमत 31...

आईबॉल एंडी 5के स्पार्कल, कीमत 9,999 रुपए

आईबॉल (iBall) ने एंडी सीरीज में एक नया फोन एंडी 5के स्पार्कल ( Andi 5K sparkle)  लॉन्च किया है, जिसमें इनोवेशन के साथ कई नई तकनीकियों का उपयोग किया गया है। आईबॉल एंडी उडान 5के स्पार्कल को खूबसूरत और बेहतरीन डिजाइन के साथ पेश किया गया है। आईबॉल स्पार्कल में 5.0 इंच की एचडी आईपीएस कपैसिटिव टच स्क्रीन दी गई है। जिस पर बेहतर ग्राफिक्स के साथ गेम खेलना भी मजेदार हो सकता है।   इस फोन के अन्य तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो यह एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है तथा इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज  क्वाडकोर र्कोटेक्स ए7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  आईबॉल एंडी स्पार्कल में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ़्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है जिसमें ऑटो फोकस की भी सुविधा शामिल है। साथ ही 3जी विडियो कॉलिंग और चैटिंग भी की जा सकती है। फोन में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी और 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा है। जिसमें आप आसानी से अपने महत्वपूर्ण व उपयोगी एप्लिकेशन, डाटा, म्यूजिक और विड...

एचटीसी का नया स्मार्टफोन डिजायर 310

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनी एचटीसी जल्द ही मध्य रेंज में डिजायर 310 (HTC Desire 310) मॉडल  को लांच कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में अपने यूरोप के वेबसाइट पर डिजायर 310 का प्रदर्शन किया है। हालांकि इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन फोन के फीचर के बारे में कंपनी ने जानकारी मुहैया करा दी है।  एचटीसी डिजायर 310 में 4.5 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल है। खास बात कही जा सकती है कि इसे मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का मीडियाटेक एमटी6528एम क्वाडकोर चिपसेट है। वहीं 512 एमबी की रैम मैमोरी है। डिजायर 310 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडरायड आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operatin 4.2) आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं वीडियो कालिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच (mAh) की बैटरी दी गई है। हाल में एचटीसी ने भारत में डिजायर 510 (Desire 510), डिजायर 610 (D...

माइक्रोमैक्स का टर्बो मिनी

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज में ए200 कैनवस टर्बो मिनी A200 Canvas Turbo mini) लॉन्च किया है। कुछ माह पहले कंपनी ने कैनवस टर्बो को लॉन्च किया था यह उसी का छोटा संस्करण है।  फिलहाल यह फोन केवल ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट डॉट कॉम पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध् है। काले, नीले और सफेद रंगो में उपलब्ध् इस फोन की कीमत 14,490 रुपए है।  ए200 कैनवस टर्बो मिनी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है और और बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा व 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।  4.7 इंच की आईपीएस स्क्रीन, 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त इसमें 32 तक एक्पेंडेबल मैमोरी की सुविधा दी गई है।  पावर बैकअप के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 3जी, यूएसबी, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स शामिल हैं।  वहीं फोन में कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन भी दिए गए हैं जैस-...

कर्व स्क्रीन के साथ इंटेक्स का 'एक्वा कर्व'

युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए एक्वा कर्व (Aqua Curve) लॉन्च किया है। डुअल सिम आधारित यह फोन बाजार में लाल, नीले और काले तीन रंगों में उपलब्ध् होगा। क्लरफुल फोन पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।  कंपनी की मानें तो स्टाइलिश व क्लासिक फोन का मिश्रित रूप होने के कारण यह युवाओं को अत्यधिक पसंद आएगा। एक्वा फोन में 5.0 इंच की कर्व डिसप्ले स्क्रीन के साथ पहला भारतीय फोन है।  फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, एज, जीपीआरएस आदि का उपयोग किया गया है।  वहीं एक्वा कर्व में कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन हैं जैसे मातृभाषा, इंटेक्स क्लाउड (Intex Cloud), ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट आदि हैं। फोन की कीमत 12,490 रुपए है।   तकनीकी पक्ष आकार: 5.0 इंच कर्व डिसप्ले ऑपरेटिंग सिस्टम: एंडरॉयड 4.2.2 प्रोसेसर: 1.3 गीगाहर्ट्ज कैमरा: 8.0 मैगापिक्सल रियर और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट रैम: 1जीबी रोम: 4जीबी बैटरी: 2000 एमएएच 

वैम मोबाइल की नई पेशकश

स्लीम बॉडी के स्मार्टफोन बनाने के लिए प्रचलित वैम मोबाइल्स (Wham Mobiles) ने अपना अब तक का सबसे स्लीम बॉडी का फोन बाजार में उतारा है। वैम डब्ल्यू1 वायरी W1 Wiry) नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में 5.8 एमएम (MM) की बॉडी के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 4.0 इंच की सुपर एमोलेड (Amoled) मल्टी कपैसिटीव टचस्क्रीन है। जिसमें उपभोक्ता म्यूजिक, गेम और वीडियो आदि का बेहतर मजा ले सकते हैं। डब्ल्यू1 वायरी स्मार्टफोन एंडरॉयड 4.2.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल मैमोरी के तौर पर 32जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। फोन में 3जी की सुविधा के साथ ही पावर बैकअप के लिए 1100 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर वैम डब्ल्यू1 वायरी में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस को भी शामिल किया गया है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फोन की कीमत 9,900 रु...

एमटीवी की नई पेशकश एमटीवी स्लैश 4एक्स

एमटीवी इंडिया ने स्वाइप टेलीकॉम के साथ साझेदारी कर भारत का पहला को-ब्रांडेड 7.0 इंच क्वाडकोर टैबलेट लॉन्च किया है। एमटीवी स्लैश 4एक्स (MTV Slash 4x) के नाम से लॉन्च किए गए इस टैबलेट की कीमत 9,999 रुप्ए है। अभी फिलहाल यह केवल ऑनलाइन उपलब्ध् है कंपनी का कहना है कि यह फरवरी के पहले हफ्ते में बाजार में उपलब्ध् होगा। यह टैबलेट इबे डॉट कॉम और स्वाइप टेलीकॉम डॉट कॉम पर 8,990 रुप्ए में उपलब्ध् है। एंडरॉयड 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित इस टैबलेट में 1024x600 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 7.0 इंच की आईपीएस डिस्पले स्क्रीन दी गई है। टैबलेट का वजन 267.5 ग्राम है। एमटीवी स्लैश 4एक्स एक मिलियन एप्स को आसानी से संभाल सकता है। टैबलेट में 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम आधारित इस टैबलेट में 3जी वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। मैमोरी की बात करें तो 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अलावा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है। बेहरतरीन बैटरी बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर्स के तौर पर उपभोक्ताओं को 3जी और वा...

कार्बन की नई पेशकश टाइटेनियम एक्स

स्मार्टफोन बाजार में कार्बन ने अपना अब तक का सबसे दमदार फोन टाइटेनियम एक्स (Titanium X) के नाम से उतारा है। एंडरॉयड 4.2.2 जेलीबीन (Jellybean) पर आधारित इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है तथा भारत में इसकी कीमत 18,490 रुपए रखी गई है। एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ यह भारत में सबसे कम कीमत में उपलब्ध् होने वाला फोन है। 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Gigahertz Quad Core Processor) के साथ ही 1 जीबी की रैम है और इसमें 1920x1080 रेजोलूशन पिक्सल वाली 5.0 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है।  फोन में एलईडी फ़्लैश के साथ 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 2300 एमएएच बैटरी, 16जीबी इंटरनल स्टोरेज (Internal Storage) के साथ 32जीबी माइक्रोएसडी कार्ड (Micro SD Card) का भी उपयोग किया जा सकता है।  शशीन देवसरे, एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर, कार्बन मोबाइल, का कहना है कि ‘टाइटेनियम एक्स के साथ हम स्मार्टफोन (Smartphone) भारतीय बाजार को एक अलग स्तर पर ले जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम भारतीय स्मार्टपफोन बाजार में एक नया बैंचमार्क स्थापित करें औ...

भारत में लॉन्च होगा एलजी का जी-फलेक्स

स्मार्टफोन बाजार में तकनीकों को लेकर हर रोज प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है। वहीं इस प्रतियोगिता में अन्य तकनीकों के साथ कर्व फोन (Curve Phone) भी शामिल हो गए हैं।  सैगसंग गैलेक्सी राउंड के बाद मशहूर कंपनी एलजी भी अपना पहला कर्व डिसप्ले फोन जी-फ्लेक्स (G-Flex) बाजार में लॉन्च करने वाली है।  एलजी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले इस फोन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके पीछे सेल्फ हीलिंग कोटिंग की गई है जिससे इसमें लगने वाले स्क्रैच खुद ही ठीक हो जाएंगे।  साथ ही इस फोन में एक और खास बात यह है कि इसमें कर्व ऊपर से नीचे तक है जबकि सैमसंग द्वारा बाजार में उतारे गए सैमसंग गैलेक्सी राउंड में कर्व्ड दाएं-बाएं है।  एंडरॉयड 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 6.0 इंच की एचडी डिसप्ले, 1280x720 पिक्सल रेजोलुशन, 2.26 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad core Processor) है।  जी-फ्लेक्स में कैमरे की बात करें तो 13.0 मैगापिक्सल (Megapixel) रियर कैमरे के साथ ही 2.1 मैगापिक्सल फ्रंट...