साउथ अफ्रीका की प्रचलित मैसेजिंग एप्लिकेशन मिक्सिट (Mixit App) को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च किया गया है। इससे अब लोग फीचर्स फोन पर भी सोशल नेटवर्किंग का मजा ले सकते हैं जो कि अब तक उपलब्ध नहीं थी। इस मौके पर दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच व साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट कप्तान गेरी कस्टर्न भी मौजूद थे जो कि मिक्सिट मैसेजिंग एप के ब्रांड एंबेडसडर हैं। मिक्सिट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे साधारण फीचर फोन में भी डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है। भाषा के रूप में फिलहाल यह केवल हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध् होगा किंतु कंपनी का कहना है कि जल्दी ही इसमें 10 अन्य भारतीय भाषाओं का भी प्रयोग किया जा सकेगा। इस एप्लिकेशन को भारत में लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इससे जोड़ना है जिसमें फीचर फोन उपभोक्ता भी शामिल हैं। मिक्सिट एप्लिकेशन के अंतर्गत भी कई अन्य एप शामिल हैं। मिक्सिट एप्लिकेशन फेसबुक से काफी मिलता-जुलता है। यह एप्लिकेशन जावा, नोकिया, आईओएस, एंडरॉयड, ब्लैकबैरी और विंडोज फ...