नया आईपैड नई स्टाइल और ताकत के साथ। आज पूरा बाजार टैबलेट से भरा पड़ा है। परंतु आईपैड (ipad) का एक अलग स्थान है और बाकी टैबलेट अलग। एप्पल (Apple) ही वह कंपनी है जिसने बाजार में टैबलेट की नई सेग्मेंट खड़ी कर दी। हालांकि पिछले कई सालों से एक ही तरह का आईपैड (ipad air) देखने को मिल रहा था लेकिन इस बार कंपनी ने काफी बदलाव किया है। ऐसे में नए आईपैड के सामने कई सवाल खड़े होते हैं। क्या वह स्टाइल और परफॉरमेंस के मामले में पुराने आईपैड की बराबरी कर पाएगा? परीक्षण के दौरान हमने इन्हीं सवालों के उत्तर जानने की कोशिश की। खूबी शानदार डिजाइन। ताकतवर हार्डवेयर। आसान इंटरपफेस (interface) और एप्लिकेशन। खामी कीमती। सीमित ब्लूटूथ का उपयोग। 5.0 मेगापिक्सल कैमरा। लुक आईपैड एयर (Apple ipad air) अपने नाम के समान ही एक बेहतर अहसास कराएगा। हालांकि टैबलेट में 9.7 इंच का डिसप्ले है बावजूद इसके वजन मात्रा 469 ग्राम है। इस वजन के डिवाइस को आप घंटों हाथ में लिए उपयोग कर सकते हैं। हां, जहां पहले के आईपैड में आपको स्क्रीन के चारों ओर काफी खाली स्थान देखने को मिलता था वहीं ...