Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xiaomi mi3

शियाओमी फोन के विक्रय पर कोर्ट ने लगाया रोक

शियाओमी ने जब से भारत में दस्तक दिया है तब से किसी न किसी कारण वश चर्चा में ही रहा है। पहले कंपनी पर डाटा (#data) को चानी सर्वर पर भेजने का आरोप लगा तो कभी एयरफोर्स में शियाओमी (#Xiaomi) फोन के उपयोग पर रोक की बात कही गई। अब भारत में कपंनी के फोन को पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शियाओमी (#xiaomi) सहित ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipakrt.com) पर भी शियाओमी फोन के विक्रय पर रोक लगा दी है। कोर्ट का यह निर्णय एरिक्सन इंडिया द्वारा दायर किए उस केस की सुनवाई के लिए लिया गया है जिसमें कंपनी ने शियाओमी पर बगैर जानकारी के एरिक्सन (#ericsson) पेटेंट (#petent) के उपयोग का आरोप लगाया है। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टीस जी पी मित्तल ने शियाओमी पर पेटेंट नियामों की अनदेखी करने और एरिक्सन को नुकसान पहंचाने का आरोप लगाते हुए। शियाओमी फोन के भारत में आयात, विक्रय, विज्ञापन और निमार्ण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कस्टम अधिकारीयों का एक पैनल बनाया है जो शियाओमी और फ्लिपकार्ट परिसर में रखे गए डिवाइस की जांच कर चार हफ्तों के अंदर ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं और मेरा बजट 10,000 से 18,000 के मध्य है। इस बजट में मुझे उच्च ग्राफिक गेम क्वालिटी और शानदार कैमरे वाला फोन बताएं। शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) कैसा फोन है? -पंकज सैकिया शियाओमी एमआई 3 (Xiaomi Mi 3) शायद आपकी जरूरत के अनुसार एक बेहतर आॅप्शन हो सकता है। इस फोन में कैमरा और गेम क्वालिटी अच्छी है और यह हमारी पत्रिका में सितंबर अंक का फोन आॅफ द मंथ (Phone of the month) था। केवल आॅनलाइन (Online) मिलने के कारण इसे खरीदने में थोड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो (Micromax Canvas Nitro) भी देख सकते हैं। जो कि काफी आकर्षक फीचर्स के साथ आपके बजट में भी है इसकी कीमत 12,999 रुपए है। कैनवस नाइट्रो में 13.0 मेगापिक्सल कैमरा और आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) दिया गया है जो कि शानदार गेमिंग का अहसास देने में सक्षम है।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं चाइनीज मोबाइल शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) और सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) को लेकर असमंजस में हूं। दोनों में से कौन सा फोन अधिक बेहतर है? इनके अलावा भी यदि कोई और आॅप्शन है तो मुझे बताएं। -पुष्कर दोरबी यदि आपके लिए बजट महत्वपूर्ण नहीं है तो दोनों डिवाइस में से गैलेक्सी एस5 अच्छा आॅप्शन है। इसमें शानदार कैमरा, अच्छी साउंड क्वालिटी और अच्छा डिसप्ले है। यदि बजट महत्वपूर्ण है तो शियाओमी एमआई3 बहुत ही अच्छा आॅप्शन है। वहीं बजट की बात से हटकर कर बात करें तो सोनी एक्सपीरिया जेड2 (Sony Xperia Z2), एचटीसी वन एम8 (HTC One M8), एलजी जी3 (LG G3) और आईफोन 5एस (iphone 5s) बहुत ही अच्छे डिवाइस हैं।  

एक कहानी फ्लिपकार्ट की

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के सिलसिले मैं और मेरे दोस्त साहिल गुप्ता ओबेराॅय होटल पहुंचे। हालांकि दोनों दो संस्था से जुड़े हैं लेकिन अक्सर किसी-किसी न किसी कॉन्फ्रेंस में टकरा जाते हैं। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ पल बाद ही साहिल ने मुझे जानकारी दी कि अब कुछ ही समय में शियाओमी का मी 3 (Xiaomi Mi3) माॅडल फिर से फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (flipkart.com) पर विक्रय के लिए आने वाला है। इस दौरान कुछ और पत्रकारगण भी वहां पहुँच गए। साहिल ने अपने फोन पर फ्लिपकार्ट का वेब साइट खोला। वहां पर फ्लिपकार्ट द्वारा शियाओमी के बिक्री के लिए उल्टी गिनती चालु थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वेब साइट से किसी फोन का विक्रय नहीं बल्कि किसी इसरो के सतीश  धवन रिसर्च सेंटर से किसी सेटलाइट को लाॅन्च किया जा रहा हो। चुंकि इस की उपलब्धता में कुछ ही पल रह गया था इसलिए हमलोग उसे देखने लगे और तब तक साहिल फोन की खरीदारी का मन बना चुका था। फिर वह पल आया जब फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो। मात्र 30 सेकेंड ही बचे थे। हम भी फोन में टकटकी लगाए देख रहे थे। 5,4,3,2,1 और 0 सेकेंड होते ही साहिल ने बाय (Buy) का बटन दबाया औ...

जियाओमी एमआई3 लाॅन्च, कीमत-14,999 रुपए

चीन की हेंडसेट निर्माता कंपनी जियाओमी (Xiaomi) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन एमआई3 (Xiaomi Mi3) लाॅन्च कर दिया है जो कि 15 जुलाई से बाजार में उपलब्ध होगा। जियाओमी एमआई3 एमआईयूआई 5 वर्जन के साथ एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन (Android) पर आधारित है। फोन में 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का फुल एचडी एलसीडी डिसप्ले है तथा 2.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम तथा एड्रीनो 330 जीपीयू (Adrino 330 GPU) भी शामिल हैं। एमआई3 में 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है तथा फोटाग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। फोन दिखने में आकर्षक व स्टाइलिश है तथा इसका वजन मात्र 145 ग्राम है। फोन में बेहतरीन पावर बैकअप के लिए 3050 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई, 3जी और जीपीआरएस शामिल हैं। भारतीय बाजार में जियाओमी एमआई3 की कीमत 14,99...