Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nokia X+

नोकिया एक्स 2: एंडराॅयड की दीवार पर विंडोज का रंग

Mobile Review: Nokia X2 एंडराॅयड आॅपरेटिंग के साथ नोकिया ने हाल में एक्स2 माॅडल पेश किया है। कंपनी का यह चौथा एंडराॅयड फोन है। कंपनी ने इस बात को माना है कि यह एंडराॅयड आधारित है लेकिन आॅपरेटिंग का नाम एंडराॅयड न देकर नोकिया साॅफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म कहा है। फोन देखने में तो अच्छा है लेकिन क्या इसमें इतना दम है कि अपने बजट में अन्य एंडराॅयड फोन को टक्कर दे सके? क्यों खरीदें बेहतर क्वालिटी, शानदार टच और नोकिया एप्लिकेशन इस फोन की खासियत हैं। क्यों न खरीदें एंडराॅयड आॅपरेटिंग का यह फोन विंडोज फोन का अहसास कराता है। वहीं प्ले स्टोर की भी कमी खलेगी। रूप रंग लुक की बात करें तो आप निस्संकोच कह सकते हैं कि यह अन्य एंडराॅयड फोन से बेहतर है क्योंकि आज बाजार में उपलब्ध सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं और यह उनसे काफी अलग है। इसमें थोड़ी नोकिया आशा और थोड़ी लुमिया की झलक मिलेगी। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और इसका चमकदार बैक पैनल एक अलग आकर्षण पैदा करता है। जहां ज्यादातर एंडराॅयड फोन में आपको तीन टच बटन देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें दो ही बटन दिए गए हैं। हार्डवेयर बटन फोन के दाए...

नोकिया X से बढ़कर XL

नोकिया (#nokia)  ने अपने एंडराॅयड फोन (Android Phone) में दूसरा डिवायस एक्सएल (Nokia XL) को भी भारत में पेश कर दिया है। नोकिया एक्स (Nokia X) की अपेक्षा यह डिवायस कहीं बड़ा और बेहतर है। फोन के बारे में पूरी जानकारी पढ़ने से पहले देख लें इसकी एक झलक। नोकिया लुमिया 630 से ब्लू बाॅक्स बदल गया है और नोकिया एक्सएल भी हमें नए बाॅक्स ही देखने को मिला। नोकिया एक्सएल एक्स माॅडल की अपेक्षा दिखने में काफी बड़ा है। एंडराॅयड फोन होने के बावजूद यूजर इंटरफेस काफी हद तक लुमिया फोन से मिलता-जुलता बनाया गया है। फोन के बैक पैनल में फ्लैश के साथ कैमरा और नाचे की तरफ लाउडस्पीकर आप देख सकते हैं। फोन के साइड पैनल में वाल्यूम बटन तथा पावर बटन दिए गए हैं। लेकिन कैमरा बटन नदारद है जो पहले नोकिया फोन में देखने को मिलते थे। फोन के ऊपरी पैनल में आॅडियो जैक उपलब्ध है जबकि यूएसबी/चार्जर स्लाॅट निचले पैनल में मिलेगा। फोन के बैक पैनल को बदला भी जा सकता है। नोकिया एक्सएल में 2,000 एमएएच की बैटरी है। यहां आप देख सकते हैं कि बैटरी के साइड में ही दोनों सिम के लिए ...

मोबाइल रिव्यू : नोकिया एक्स

नोकिया ने भी लगाया एंडराॅयड का तड़का। लंबे इंतजार और चर्चा के बाद आखिर नोकिया का एंडराॅयड फोन भारत में उपलब्ध हो ही गया। लाॅन्च होने से पहले और लाॅन्च होने के बाद भी यह फोन काफी सुर्खियों में रहा लेकिन क्या इसमें इतना दम है कि यह नोकिया की गिरी साख को फिर से वापस ला सके। नोकिया एक्स के परीक्षण के दौरान हमने भी इन्हीं तथ्यों को खंगालने की कोशिश की। खूबी नया एहसास। आकर्षक डिजाइन। मुफ्त सॉफ्टवेयर। खामी साधरण कैमरा। गूगल प्ले नदारद। साधरण स्व्रफीन रेजल्यूशन।   आशा पर विश्वास नोकिया एक्स (Nokia X)  में भले की कंपनी ने नए आॅपरेटिंग (Operating) का उपयोग किया हो लेकिन लुक की बात करें, तो उसके लिए आशा (#Nokia Asha) पर ही विश्वास किया है। नोकिया एक्स (Nokia X) का लुक आशा 501 (#Asha 501) और 502 (Nokia Asha 502) से ज्यादा अलग नहीं कहा जा सकता। मैट फिनिश बाॅडी और वही चैकोर डिजाइन। हां, बड़ी स्क्रीन की वजह से आशा फोन से बड़ा दिखाई देता है लेकिन अंदाज वही है। दाएं पैनल में पावर बटन और वाॅल्यूम राॅकर जबकि कैमरा बटन नदारद है। इससे पहले हमने देखा था कि ...

Video : मोटो ई बनाम नोकिया एक्स

नोकिया ने एंडराॅयड फोन में एक्स माॅडल को उतारा तो मोटोराला ने उसे मोटो ई से टक्कर देने की कोशिश की। नोकिया एक्स और मोटो ई के इस जंग में कौन किस पर पड़ रहा है भारी। बता रहे हैं निमिष दुबे।  

Video : एक्स से बढ़कर एक्सेल

नोकिया एक्स (Nokia X) में जहां 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई थी वहीं एक्सएल (Nokia XL) को 5.0 इंच के स्क्रीन से लैस किया गया है। नोकिया का यह एंड्रॉयड फ़ोन (Android Phone) और भी कई खासितयों से लैस है। निमिष दुबे बता रहें हैं इस बड़े फ़ोन की बड़ी खूबियों के बारे में।

नोकिया का X फैक्टर

एंडराॅयड आॅपरेटिंग में नोकिया के दस्तक देने के साथ ही यह बहस शुरू हो गई है कि क्या कंपनी फिर से अपनी पुरानी स्थिति पाने में सफल होगी। नोकिया एंडराॅयड को लेकर जारी इस चर्चा पर मुकेश कुमार सिंह की खास रिपोर्ट। पिछले साल के अंत तक ही खबर आई कि नोकिया एंडराॅयड (#Nokia Android) आॅपरेटिंग आधारित फोन बना रहा है। खबर के साथ नोकिया एंडराॅयड फोन (Nokia Android Phone) की तस्वीर भी छापी गई। हालांकि यह तस्वीर अधिकिारिक नहीं थी लेकिन नोकिया एंडराॅयड फोन (Android Phone) बनाने की खबर की पुष्टि करने के लिए काफी थी। यह सूचना मोबाइल जगत में सनसनी की तरह फैल गई। उस वक्त कुछ लोगों ने इसे अफवाह भी करार दिया। परंतु 24 फरवरी 2014 आखिर वह दिन आ ही गया जब कंपनी ने अपने एंडराॅयड आॅपरेटिंग फोन नोकिया एक्स की घोषणा कर दी। कंपनी ने फोन में उपयोग किए गए आॅपरेटिंग को एंडराॅयड का नाम नहीं दिया है लेकिन इस बात को स्वीकार किया है कि एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर ही आधारित है। नोकिया (#Nokia) ने बर्सिलोना में आयोजित मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस के दौरान नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्सएल (Nokia XL)और नोकिया एक...

नोकिया एक्सएल भारत में उपलब्ध: कीमत 11,489

नोकिया एंडराॅयड फोन (Nokia Android phone) सेग्मेंट में दूसरा डिवायस नोकिया एक्सएल (Nokia XL) को भारत में लाॅन्च कर दिया है। फिलहाल यह फोन नोकिया (Nokia) के ईस्टोर पर उपलब्ध है। फोन की कीमत 11,489 रुपए है। नोकिया एक्स में जहां 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई थी वहीं एक्सएल को 5.0 इंच के स्क्रीन से लैस किया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 480x800 पिक्सल है। स्क्रीन के अलावा अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वहां भी यह एक्स से अडवांस है। नोकिया एक्सएल में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि एक्स में 3.15 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है। नोकिया एक्सएल में 768 एमबी की रैम मैमोरी दी गई है और फोन का इंटरनल मैमोरी 4 जीबी हैै। इसमें 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग (Android Operating) आधारित इस फोन के आॅपरेटिंग का नाम कंपनी ने एंडराॅयड न देकर नोकिया एक्स सॉफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म ( Nokia X platform 1.0) दिया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और 37 दिन तक स्टैंडबाॅय टाइम देने में सक्षम है। एक्सएल में 1 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। इसमें...

क्या नोकिया एक्स को टक्कर देगा मोटो ई

कम रेंज में एंडराॅयड फोन (#Android Phone) लाॅन्च कर नोकिया (#Nokia) ने जहां अपने खोए उपभोक्ता को फ़िर से पाने की कोशिश की है। वहीं दूसरी ओर मोबाइल बाजार में मोटोरोला भी (#Motorola) अपनी साख को पाने की जुगत में है। कंपनी ने मोटो जी (#Moto G) के साथ भारत में धमाकेदार वापसी की थी। वहीं हाल में उंचे रेंज में स्टाइलिश फोन मोटो एक्स (Moto X) को भी कंपनी ने भारत में पेश किया है। अब मोटो ई (Moto E) (मोटो ई नाम सुत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर है कंपनी ने इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है सिर्फ फोन के स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं) के साथ कंपनी की कोशिश कम रेंज में भी अपनी उप्लब्धि दर्ज कराने की है। 13 मई को कंपनी भारत मोटो ई (#Moto E) को प्रदर्शित कर सकती है। फोन में सबसे खास बात यह है कि कम रेंज में होने के बावजूद यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 kitkat) पर आधारित है। फोन की कीमत दस हजार से कम होने की उम्मीद है और इस रेंज में फिलहाल यह पहला फोन होगा जिसमें एंडराॅयड 4.4 कीटकैट मिलेगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में दो जीएसएम (GSM) नेटवर्क सपोर्ट है और 5.0 मेगाप...

आज की डील:- नोकिया एक्स

विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) ने कुछ ही समय पहले एंडराॅयड (#android) स्मार्टफोन बाजार में कदम रखते हुए नोकिया एक्स (#nokia X) बाजार में उतारा। कंपनी के पहले एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स को 8,599 रुपए में लाॅन्च किया गया।  किंतु अब बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नोकिया एक्स की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती की है।  नोकिया की आॅफिशियली साइट पर यह फोन 7,729 रुपए में उपलब्ध है। वहीं कई अन्य आॅनलाइन साइट्स पर इसे और भी कम कीमत में मुहैया कराया जा रहा है। आॅनलाइन साइट्  फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर नोकिया एक्स 7,027 रुपए में उपलब्ध है और अमेजन (#amazon) पर यह 7,219 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं आॅनलाइन लाइन साइट् माॅय स्मार्ट प्राइस (#mysmartprice) इसे 6,999 रुपए में उपलब्ध करा रही है तथा इन सबके अतिरिक्त स्नैपडील (#snapdeal) पर यह फोन 6,956 रुपए के साथ सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है।  नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। फ...

नोकिया एक्स उपभोक्ताओं को मिलेगा एयरटेल से मुफ्त डाटा

विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) ने टेलीकाॅम कंपनी एयरटेल (#airtel) से साझेदारी की घोषणा की है जिसके अंतर्गत नोकिया एक्स उपभोक्ताओं को एयरटेल द्वारा मुफ्त डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं के मध्य अपनी धाक जमा चुकी कंपनी नोकिया ने हाल ही में एंडराॅयड स्मार्टफोन (#android) बाजार में दस्तक दी है तथा पहला अपना एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स (#nokia X) लाॅन्च किया है। जिसका उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे।  नोकिया ने एयरटेल के साथ साझेदारी करते समय कहा कि नोकिया एक्स खरीदने पर उपभोक्ताओं को एयरटेल द्वारा तीन महीने तक हर महीने के लिए 500 एमबी 3जी डाटा मुफ्त (#free data) उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जो 2जी (#2G) उपभोक्ता भी इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।  नोकिया की आॅफिशियली साइट पर नोकिया एक्स की कीमत 8,599 रुपए है जो कि आॅनलाइन साइट्स पर 8,000 रुपए में उपलब्ध है। नोकिया एक्स नोकिया का पहला एंडराॅयड फोन है किंतु इस फोन पर गूगल प्ले एक्सेस करने की सुविधा नहीं दी गई है। बल्कि इसमें दिए गए नोकिया स्टोर के माध्यम से एप्लिकेशन डाउनलोड ...

नोकिया फैक्टर! सैमसंग गिराएगा फोन की कीमत

नोकिया (#Nokia) एंडराॅयड फोन बाजार में आने के बाद स्मार्टफोन बाजार में खलबली सी मच गई है। अब तक नोकिया केवल फीचर्स और विंडोज फोन बाजार में ही छाया हुआ था किंतु अब इसके एंडराॅयड बाजार में आ जाने के बाद लगभग सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।   नोकिया द्वारा लाॅन्च किए गए नोकिया एक्स (#Nokia X) की कीमत 8,599 रुपए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (#Samsung) अपने दो महत्वपूर्ण फोंस के दामों में भारी गिरावट कर सकती है।  जिनमें सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड (#samsung galaxy trend) तथा सैमसंग स्टार प्रो (#Samsung star pro) महत्वपूर्ण हैं। सूत्रों की मानें तो सैंमसंग नोकिया एक्स को टक्कर देने के लिए इन फोंस की कीमत में गिरावट करते हुए गैलेक्सी ट्रेंड की कीमत 7,000 तक कर सकती है जो कि सैमसंग की ऑफिशियली साइट पर 8,260 रुपए में उपलब्ध है।  सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2जी के साथ 3जी की भी सुविधा दी गई है। वहीं डुअल सिम आधारित इस फोन में 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया ग...

नोकिया एंडराॅयड फोन लाॅन्च, कीमत- 8,599 रुपए

नोकिया (#nokia) एंडराॅयड फोन का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है कि नोकिया ने अपना पहला एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स (#nokia X) भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  लाॅन्च होने से पहले ही आॅनलाइन साइट्स पर 8,500 रुपए में इस फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी थी। किंतु लाॅन्च के साथ ही फोन की कीमत की भी घोषणा कर दी गई है जो कि 8,599 रुपए है।  अब उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही अन्य दो एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स एल (#nokia XL) और नोकिया एक्स प्लस (#Nokia X+) भी बाजार में उपलब्ध हो सकते हैं।  नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है। फोन में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का डिसप्ले है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 1गीगीहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन एस4 सीपीयू का उपयोग किया गया है।  फोटोग्राफी के लिए 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्रंट कैमरे की सुविधा नदारद है। फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भ...

10 को दस्तक देगा नोकिया एंड्रॉयड फोन

आखिरकार भारत में नोकिया एंड्रॉयड फोन (Nokia Android Phone) का इंतजार खत्म हुआ। 10 मार्च (10 March) को यह फोन भारत में दस्तक दे रहा है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की है लेकिन 10 मार्च को नोकिया दिल्ली (Delhi) में एक इवेंट का आयोजन कर रहा है और लगभग इस बात की पुष्टी हो गई है कि इस दिन नोकिया का एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स (Nokia X) को लांच किया जाएगा।  कंपनी ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#MWC) के दौरान नोकिया के एंड्राइड ऑपरेटिंग आधारित तीन फोन नोकिया एक्स, नोकिया एक्सएल और नोकिया एक्स+ को प्रदर्शित किया था। हालांकि इसके बाद से ही यह अनुमान था कि मार्च में फोन भारत में दस्तक देगा और अंततः 10 मार्च को यह भारत आ रहा है।     जहां तक फोन के कीमत की बात है तो नोकिया ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन ऑन लाइन स्टोर पर 8,500 रुपए में इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोकिया एक्स की कीमत 7,999 रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है। नोकिया एक्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4....

1 मार्च से भारत में उपलब्ध नोकिया एंड्रॉयड फोन

बार्सिलोनो में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड (Mobile world congress 2014) कांग्रेस के दौरान नोकिया ने अपने एंड्रॉयड फोन का प्रदर्शन कर सबको चौका दिया लेकिन उससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि सोमवार तक नोकिया का यह एंड्रॉयड फोन भारत में उपलब्ध होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च (1 march) से ही फोन को स्टोर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। नोकिया (#Nokia) ने तीन एंड्रॉयड फोन (Android Phone) का प्रदर्शन किया था लेकिन फिलहाल नोकिया एक्स (Nokia X) ही उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स+ (Nokia X+) और एक्सएल (XL) को भारत आने में थोड़ा समय लग सकता है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो नोकिया एक्स को भारत में लगभग 7 हजार (Price In India) रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह फोन हरा, ब्लू और सफेद सहित कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन (#Android 4.1 Jellybean)पर पेश किया गया है। फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन है और 1 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और इसमें 32 जीबी तक का का...