Skip to main content

Posts

Showing posts with the label audio book reader

ब्लैकबेरी के खास रीडिंग एप

किताब पढ़ना शायद सबसे बेहतर टाइम पास होता है। इसीलिए विश्व की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने पढ़ने के शौकिन लोगों को ध्यान में रखकर एक खास रीडिंग एप्लिकेशन लाॅन्च किया है। जो कि ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर उपलब्ध है जहां आपको कई एप्लिकेशन मिलेंगे जिनमें से कुछ मुफ्त हैं तथा कुछ के लिए आपको भुगतान देना होगा।  E-book Reader  ई-बुक रीडरः -   इस फीचर के द्वारा आप अपनी पसंदीदा किताब को पढ़ सकते हैं। साथ ही प्रचलित किताबों को डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध है। आप ई-बुक डाॅट काॅम पर लाॅगइन कर किताब पढ़ सकते हैं तथा इसे सेव भी कर सकते हैं। यदि आप नया फोन लेते हैं तो आपको अपनी किताबों का आॅनलाइन डाटा भी प्राप्त हो जाएगा। इसे लैंडस्कैप और पोट्रेट करके भी पढ़ा जा सकता है। इसे मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। Backpack Pocket Client+ बैकपैक पाॅकेट क्लाइंट प्लसः - यदि आप रीडिंग मैटेरियल साथ रखना चाहते हैं तो इस एप का उपयोग करें। इसमें आपको अतिरिक्त रीडिंग मोड भी प्राप्त होंगे। यदि आप इसे सेव करना चाहते हैं तो शफल, ओल्डेस्ट, क्यूकेस्ट और लाॅन्च में किस...