Skip to main content

Posts

Showing posts with the label heat screen

भारतीय मोबाइल बाजार में क्यूबिट की दस्तक

भारत की प्रमुख कम्प्यूटिंग निर्माता कंपनी क्यूबिट ने अब मोबाइल बाजार में दस्तक दी है। कंपनी ने लश और टोपाज स्मार्टफोन सीरीज के अलावा फीचर फोन भी पेश किए हैं।  राजस्थान और मध्य प्रदेश में मोबाइल डिस्ट्रीव्यूशन के लिए कंपनी ने जेआरबी इंफोसोल्यूशन के साथ समझौता किया है। मोबाइल लाॅन्च के मौके पर क्यूबिट टेक के चेयरमैन और एमडी सुरेश नायर का कहना है कि तकनीक से हमारा पुराना रिश्ता है लेकिन मोबाइल सेग्मेंट में हम अब आए हैं। एक साल पहले हमने गुजरात से मोबाइल फोन की शुरुआत की थी लेकिन अब हम एक-एक कर भारत के अन्य राज्यों में दस्तक देंगे।’ इसके साथ ही नायर ने यह भी जानकारी दी कि  फिलहाल स्मार्टफोन में डुअल और क्वाडकोर फोन उपलब्ध है जबकि कुछ ही माह में आपको क्यूबिट के आॅक्टाकोर प्रोसेसर आधारित फोन देखने को मिलेंगे। इस साल कंपनी की योजना लगभग 24 स्मार्टफोन लाॅन्च करने की है जिसमें कुछ फीचर फोन भी शामिल होंगे। क्यूबिट फोन लाॅन्च के मौके पर मौजूद जेआरबी इन्फो साॅल्यूशन के डायरेक्टर राजेश भारद्वाज ने जानकारी दी कि ‘लगभग दस सालों से जेआरबी इन्फोसोल्यूशन राजस्थान में...