Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Constitution of India

कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया

इस चुनावी माहौल में आप भी बन जाइए संविधान के जानकार। अक्सर भारतीय संविधान के कुछ मुद्दों पर लोग बहस करने लगते हैं और इनमें उन लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होती है जिन्हें संविधान की बिल्कुल जानकारी नहीं होती, बस उन्हें बोलना है। आज के इस  चुनावी माहौल में तो यह बहस और भी ज्यादा सुनने को मिल जाती है और हमेशा यह बहस बिना तर्क के होती है और बिना किसी निष्कर्ष खत्म हो जाती है। संविधान पर बहस करना यदि आपको भी पसंद है तो आप कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया (Constitution of India) एप्लिकेशन का सहारा ले सकते हैं। क्योंकि बिना जानकारी के बेवकूफी भरे बहस करने से अच्छा है कि कुछ तार्किक बात की जाए। एंडरायड फोन के लिए यह एप्लिकेशन मुफ्त  है और इसे लगभग हर संस्करण पर इंस्टाल किया जा सकता है। एप्लिकेशन बहुत ही उपयोगी है और इसे कई भागों में बांटा गया है जिससे कि संविधान के बारे में आपको भली भांति समझाया जा सके। एप्लिकेशन की शुरुआत में  प्रस्तावना दी गई है जिसमें एक भारतीय नागरिक और उसके   अधिकारों के बारे में समझाया गया है। इसमें हर एक अनुच्छेद की बारीकी से ...