विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कुछ समय पहले गैलेक्सी सीरीज में ए5, ए3, ई5 और ई7 को लाॅन्च किया था। अब कंपनी ने इनमें से गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए3 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी है। माइक्रोमैक्स कैनवस ब्रीज पी660 लाॅन्च, कीमत-9,999 रुपए यह दोनों ही फोन आॅफिशियल साइट सैमसंग इंडिया पर लिस्ट हो चुके हैं। उम्मीद है कि गैलेक्सी ई5 (Samsung Galaxy E5) और गैलेक्सी ई7 (Smasung Galaxy E7) भी अगले महीने तक बाजार में उपलब्ध हो सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (Samsung Galaxy A5) में मैटेलिक बाॅडी व स्टाइलिश रंगों के साथ आकर्षक डिजाइन है। फोन में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्क की सुविधा दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 में 5.0 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। सीईएस 2015 :- विश्व का सबसे अधिक मैमोरी वाला फोन फोन में 2 जीबी रैम उपलब्ध है इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड...