Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Windows app store

व्हाट्सएप से भी कर सकेंगे काॅलिंग

सोशल मीडिया (Social Media) में जहां फेसबुक (Facebook) लोगों की पसंद बना हुआ है वहीं मैसेजिंग एप्लिकेशन (Messaging application) में यह जगह व्हाट्सएप (whatsapp) की है।  उपयोगकर्त्ताओं के मध्य यह मैसेजिंग काफी लोकप्रिय है इसकी खासियत है कि इसमें आप जल्द मैसेजिंग की सुविधा के लिए वीडियो (Video calling) और इमेज आदि भी शेयर (share) कर सकते हैं। व्हाट्सएप मैसेंजर में जुड़ा एक और खास फीचर उपभोक्ताओं के लिए सबसे खास बात यह है कि अब जल्द ही वह व्हाट्सएप पर वाॅयस काॅलिंग की सुविधा का आनंद ले सकेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाॅयस काॅलिंग (Voice calling) फीचर 2015 के तिमाही तक उपलब्ध हो सकेगा।  व्हाट्सऐप हुआ फेसबुक का अब इसके माध्यम से आप मैसेज के अलावा वाॅयस काॅलिंग की सुविधा का भी लुफ्त उठा सकेंगे। लगभग सभी आॅपरेटिंग के लिए उपलब्ध व्हाट्सएप को प्ले स्टोर (Play Store) से मुफ्त डाउनलोड (Free Download) किया जा सकता है।  अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।   http://www.mymobile.co.in/news/whatsapp-wil...

डनजियन हंटर 4

एक्शन से भरपूर है यह गेम। यदि एक्शन गेम आपको पसंद हैं तो डनजियन हंटर (Dungeon Hunter 4) जरूर पसंद आएगा। शानदार ग्राफिक्स, एक्शन और रोमांच से भरा यह गेम बहुत ही शानदार है। डनजियन हंटर 4 गेम की पटकथा एक पुराने मंदिर के आस पास है। मंदिर में अब भूतों और बुरे जीवों का बसेरा हो गया है जिन्होंने बहुत खून खराबा मचाया है। आपको उन्हें खत्म करते हुए मंदिर में खजाने को ढूंढ़ना है। गेम खेलने के लिए आपके पास चार कैरेक्टर होंगे और हर कैरेक्टर की खासियत अलग है। परंतु एक समय में आप किसी एक कैरेक्टर का ही चुनाव कर सकते हैं। गेम की शुरुआत में आपको इसकी पटकथा थोड़ी सी बताई जाएगी कि करना क्या है।   हालांकि इस तरह के अन्य गेम में जहां लंबी-चैड़ी पूरी कहानी होती है वहीं इसमें आपको बस थोड़ी कहानी बताई जाएगी। इसके बाद खुद लड़ना और जीतना है।डनजियन हंटर 4 एक प्रफीमियम गेम है और इसमें आपको लड़ते हुए अंक मिलेंगे वहीं जो खजाना मिलेगा उससे भी आपको क्वाइन मिलेंगे। इन क्वाइन से आप अपने आप को अपग्रेड कर सकते हैं और लड़ाई के लिए जरूरी साजो सामान की खरीदारी कर सकते हैं। गेम का कंट्रोल...

लुमिया की खरीदारी पर 1250 रुपए का एप्स वाउचर मुफ्त

यदि आप नोकिया लुमिया फोन की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय कहा जा सकता है। क्योंकि नोकिया लुमिया फोन की खरीदारी पर आप पा सकते हैं 1,250 रुपए का फ्री एप्स वाउचर।  इस एप्स वाउचर का उपयोग आप विंडोज एप्पस (Windows App) स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड करने के दौरान कर सकते हैं।  कंपनी द्वारा दिया जाने वाला यह ऑफर केवल 10 पफरवरी 2014 तक ही उपलब्ध् होगा। फिलहाल यह ऑफर सिर्फ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध् है।  हालांकि इस वाउचर का उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि आपका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। इससे नाबालिग मोबाइल उपभोक्ता इसका लाभ नहीं ले सकते।  यह वाउचर आपको स्टोर से नहीं प्राप्त होगा बल्कि फोन की खरीदारी के बाद आपको   getapps<space>IMEI No.  लिखकर 55555  पर एसएमएस करना होगा।  एसएमएस के बाद आपको वाउचर कोड प्राप्त होगा और उस कोड का उपयोग आप विंडोज एप स्टोर से खरीदारी के दौरान कर सकते हैं।  हालांकि वाउचर का उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि आपका फोन में वाईफाई या डाटा नेटवर्क...