Skip to main content

मोबाइल रिव्यू : चैंपियन ट्रैंडी 531



स्टाइल और फीचर का नया ट्रेंड।

चैंपियन नाम भले ही नया हो लेकिन फोन की गुणवत्ता देखकर नहीं लगेगा कि कंपनी नई है। इसमें वह सब है जो आज उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया जा रहा है। 

कंपनी ने बीएसएनएल के साथ इसे पेश किया है जहां उपभोक्ता एक साल तक इंटरनेट सेवा का मुफ्त में उपयोग कर सकता है।

लुक
बीएसएनएल चैंपियन ट्रेंडी 531 का लुक बहुत खास नहीं कहा जाएगा। इस तरह के एंडरॉयड फोन पहले भी देख चुके हैं। 

फोन में 5.3 इंच की स्क्रीन है। बड़ी स्क्रीन आपका ध्यान खींचने में सक्षम है। सफेद रंग के फोन में थोड़ी भिन्नता लाने के लिए पैनल पर मैटल की पट्टी दी गई है। कुल मिलाकर लुक के मामले में अच्छा है लेकिन नया नहीं। 

हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर
चैंपियन ट्रैंडी में 5.3 इंच की स्क्रीन 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ दी गई है। डिसप्ले अच्छा है। डिसप्ले पर कुछ गेम और वीडियो काफी अच्छे उभर कर आ रहे थे। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है और 1 जीबी की रैम मैमोरी है। पफोर्मेंस अच्छा है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसमें आपको 2.7 जीबी ही मिलेगी। 

फोन को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। अगर आप साधारण एंडरॉयड इंटरफेस पसंद करते हैं तो यह अच्छा लगेगा। फोन में ढेर सारे एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। जैसे आईएमडीबी, ए9मेल, किंगसॉफ्ट ऑफिस, फेसबुक, वाइबर और वीचैट भी मिलेगा। वहीं एंग्री बर्ड और टेंपल रन गेम भी मौजूद हैं।

खूबी
  • शानदार बैटरी बैकअप।
  • फ्री इंटरनेट।
खामी
  • साधारण कैमरा। 
  • थोड़ा भारी।

मल्टीमीडिया

ट्रेंडी में 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे की पिक्चर क्वालिटी साधारण कही जा सकती है। रही बात साउंड क्वालिटी की तो अच्छी है लेकिन अधिकतम स्थिति में थोड़ी फटती है। 

क्यों खरीदें
क्वाडकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल कैमरा, बेहतर एप्लिकेशन और अच्छा बैटरी बैकअप ये सब फीचर फोन को खास बनाते हैं।

क्यों न खरीदें
लुक से लेकर फीचर तक फोन साधारण है। कुछ भी ऐसा नहीं कहा जा सकता कि बहुत अच्छा लगा।

विकल्प
चैंपियन ट्रैंडी 531 की कीमत 13,999 रुपए है। विकल्प के तौर पर माइक्रोमैक्स डुडल 2 देख सकते हैं जिसकी कीमत 14,000 रुपए है। 



तकनीकी पक्ष
आकारः 151x 80.5 x 9.8 एमएम
मैमोरीः 4जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-ऑन 3,200 एमएएच
स्क्रीनः 5.3 इंच कपैसिटिव
टॉकटाइम/स्टैंडबॉय (घंटे): 6/200
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः बीएसनएल के साथ मुफ्त डाटा, जीपीएस, ढेर सारे एप्लिकेशन
कीमतः 13,999 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 7/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 8/10
कुल- 78%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...