स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सेलकाॅन (Celkon) ने स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर स्टाइलिश तथा आधुनिक फीचर से लैस स्मार्टफोन अल्ट्रा क्यू500 (Ultra Q500) लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है। फोन में 2 जीबी रैम दी गई है जिसके द्वारा तीव्र इंटरनेट ब्राउजिंग (Internet browsing) का आनंद ले सकते हैं। सेलकाॅन अल्ट्रा क्यू500 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित इस फोन में हंगामा एप्लिकेशन प्रीलोडेड (Preloded application) है जिससे लगभग एक लाख म्यूजिक (Music) और अनलिमिटेड वीडियो (Unlimited download) डाउनलोड कर सकते हैं। सेलकाॅन ने एयरटेल (Airtel) के साथ साझेदारी की है जिससे उपभोक्ताओं को एयरटेल द्वारा दो महीने के लिए 1 जीबी डाटा मुफ्त प्राप्त होगा। सेलकाॅन अल्ट्रा क्यू500 के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो इसमें 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिं...