Skip to main content

Posts

Showing posts with the label apple iphone6

एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की एक झलक

एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस को भारत में लाॅन्च कर दिया गया है। दोनों फोन के लिए उपभोक्ताओं के बीच होड़ लगी है। कुछ फोन की खरीदारी करने आए हैं तो कुछ इन फोन खरीदारी से पहले दीदार करना चाहते हैं। हालांकि हर एप्पल स्टोर पर यह फिलहाल लाइव डेमो के लिए उपलब्ध नहीं है सिर्फ कुछ ही स्टोर पर रखा गया है। यदि आप भी खरीदारी से पहले पफोन का अनुभव करना चाहते हैं तो इन तस्वीरों में देख सकते हैं।  एप्पल आईफोन 6 प्लस एप्पल आईफोन 6 इन्हे भी देखे- आईफोन 6 और 6 प्लस भारत में उपलब्ध बेंड की खबर ने बिगाड़ा खेल गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च

क्या एप्पल ने अपना अंगूठा काट लिया!

एप्पल (Apple) एकलव्य बन गया। उसने अपना अंगूठा अपने गुरू को दान कर दिया। आखिर एप्पल का कौन गुरू ऐसा है जिसने द्रोण की तरह उससे अंगूठा ही मांग लिया। सैमसंग (Samsung), एचटीसी (HTC) या कोई चीनी ब्रांड। अब तक आप यही सोच रहे होंगे कि क्या अनाब-सनाब बक रहा है। परंतु आगे जब मेरी बातों पर गौर करेंगे तो शायद आप मेरी बातों से सहमत ही होंगे। एक तरफ सैमसंग ने नोट के साथ बड़ी स्क्रीन वाले फोन की जंग छेड़ दी थी। नोट के बाद नोट 2, ग्रांड (Note 2, Grand) और उसके बाद न जाने कितने डिवायस आए जिसमें 5.0 इंच से बड़ी स्क्रीन थी। इसी बीच एप्पल का आईफोन 5 लाॅन्च हुआ। एप्पल आईफन के इस डिवाइस में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई थी। कंपनी लाॅन्च के साथ ही एक विज्ञापन भी टीवी पर प्रदर्शित किया जिसमें दिखाया गया था कि वह आईफोन 5 को एक हाथ पकड़े हुए एक उंग्ली से ही उपयोग कर रहा है। और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च   कंपनी ने इस विज्ञापन के माध्यम से बड़ी स्क्रीन वाले फोन पर हमला किया था। इसके माध्यम से यह दर्शाया गया था कि बड़ी स्क्रीन वाले फोन का उपयोग करने के लिए आपको दोनों हाथ का स...