भारतीय मोबाइल फोन रिटेल बाजार में होमशोप 18 (HomeShop18) सबसे बड़ी मोबाइल विक्रेता है। यही वजह है कि माइक्रोमैक्स का 6.0 इंच की डिस्पले वाला फोन माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सएल ए119 केवल होमशोप18 पर बेहतरीन ऑफर के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन होमशोप 18 टीवी चैनल के साथ ही होमशोप 18 डॉट कॉम पर भी मिलेगा। जहां उपभोक्ता को इसकी फ्री डिलीवरी प्राप्त होगी। यह ऑफर होमशोप18 पर 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगा जहां इस फोन की कीमत 13,990 रुपए रखी गई है। इसी के साथ इस फोन को होमशोप 18 से खरीदने पर यह साइट अपने उपभोक्ताओं को 6,498 रुपए की कीमत के गिफ्ट भी देगी। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.0 इंच स्क्रीन, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 3जी एचएसपीए प्लस के अलावा एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन में 8 मैगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। मैमोरी के लिए 1जीबी रैम और 4जीबी रोम उपलब्ध् है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।