Skip to main content

Posts

Showing posts with the label iBall Andi Uddaan

आईबॉल एंडी उड़ान अब मिनी वर्जन में

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबाॅल (iball) ने कुछ समय पहले महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सिक्योरिटी बटन (Security Button) से लैस स्मार्टफोन एंडी उड़ान (Andi Uddaan) लाॅन्च किया था। आकर्षक डिजाइन के साथ उपलब्ध इस फोन की कीमत 10,999 रुपए थी।  अब कंपनी ने इसी श्रेणी में इसका मिनी वर्जन आईबाॅल एंडी उड़ान मिनी (iball andi uddaan mini) लाॅन्च किया है।  एंडी उड़ान मिनी में भी कंपनी ने एसओएस (SOS) बटन का उपयोग किया है जिसके द्वारा उपभोक्ता परेशानी के समय केवल एक बटन क्लिक कर उसमें सेव किए गए नंबर पर काॅल कर सकते हैं। आईबाॅल एंडी उड़ान मिनी आॅनलाइन साइट ईबे डाॅट काॅम (ebay.com) पर उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 5,699 रुपए है।  फोन की बिक्री 5 नवंबर से शुरू होगी किंतु फिलहाल प्रीबुकिंग (Pre-booking) उपलब्ध है। फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है। आईबाॅल एंडी उड़ान मिनी में डुअल सिम (Dual Sim)  सपोर्ट की सुविधा दी गई है तथा यह क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है।...

आईबॉल ऐंडी उड़ान

महिलाओं के लिए खास। भारतीय बाजार में आज एंड्रॉयड फोन भरे पड़े हैं लेकिन बहुत कम ही फोन हैं जिनपर महिलाओं की नजर टिकती हैं। उन्हें चाहिए कुछ ऐसा फोन जो थोड़ा अलग दिखे। जिसमें हीरे जड़े हों और रंग भी आकर्षक हो।  हाल में आईबॉल ने ऐसा ही फोन पेश किया है जिन्हें विशेष तौर से महिलाओं के लिए पेश गया गया है। आईबॉल ऐंडी उड़ान नाम से पेश किए गए इस फोन की और भी कई खासियतें हैं लेकिन पहले नजर डालते हैं इसकी अदाओं पर। खूबी डायमंड डिजाइन। आकर्षक यूजर इंटरफेस। एसओएस बटन। खामी  औसत बैटरी बैकअप। थोड़ा मोटा। साधरण स्क्रीन रेजल्यूशन। अदा सफेद रंग के इस फोन के मुख्य पनल पर सिरयोसकी का पत्थर सबसे पहले आपका ध्यान खींचता है। इस नग को एक खांचे के अंदर दिया गया है जो ग्लास फिनिश है। ऐसे में नग और उसके आस-पास एक ऐसी चमक आती है जिससे सीधा आपका ध्यान वहीं जाता है। होम बटन के आस-पास मेन्यू और बैक बटन भी है और उसका भी अंदाज अन्य एंड्रॉयड फोन की अपेक्षा अलग है। स्क्रीन के ऊपर सेंसर्स के अलावा स्पीकर ग्रिल, सेकेंडरी कैमरा और उड़ान का लोगो है, न कि आईबाल का।  ...