Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kapil sibbal

ई-लर्निंग: हर हाथ में होगी शिक्षा की मशाल

  ई-लर्निंग का सपना हम सालों से संजोए हुए हैं लेकिन अब लगता है सच होगा। सरकार  और निजी संस्थाओं ने ई-लर्निंग की दिशा में कुछ ऐसी ही पहल की है। भारत में ईलर्निंग  की क्या है स्थिति और कैसा है इसका भविष्य बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह । अ मित उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव का रहने वाला है। आज वह बड़ा ही असमंजस में था। एक ओर जहां खुशी थी वहीं दूसरी ओर एक गम भी सता रहा था। गांव में रहकर उसने कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी तो कर ली थी लेकिन उसे आगे भी पढ़ना था।  इसी सिलसिले में वह कोचिंग के लिए शहर जा रहा था ताकि इंजीनियरिंग की तैयारी कर सके। परंतु उसे दुख इस बात का था कि वह घर का अकेला लड़का है और अपने मां-बाप को छोड़कर जा रहा है। घर में रहकर वह कम से कम अपने मां-बाप के हर काम में हाथ तो बंटाता था।  अब उसके जाने के बाद उन्हें देखने वाला कोई नहीं होगा। माहौल बहुत ही भावुक था। मां-बाप चाहकर भी रोक नहीं सकते थे क्योंकि अमित ने ही जाने की जिद की थी। अब अमित को भी दुख हो रहा था कि कैसे उन्हें छोड़कर जाए। एक तरफ भविष्य था तो दूसरी ओर परिवार। एक तरफ कर्म है तो दूसरी ...