Skip to main content

Posts

Showing posts with the label indianmarket

दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन

देगा चुनावों की जानकारी। चुनावी माहौल हमारे देश में मेले से कम नहीं। चुनावों से पहले व बाद की हलचल पर हर व्यक्ति नजर रखना चाहता है। खासकर तब, जब चुनाव देश की राजधनी दिल्ली में हो। चुनावों के समय नए व पुराने दोनों ही वोटर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे पुराने वोटर्स का लिस्ट में नाम न होना या नए वोटर्स के वोटर आईडी (Voter ID) का स्टेटस न पता चलना।  इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए चीफ इलेक्टर आॅफिसर द्वारा ‘दिल्ली इलेक्शन’ (Delhi Election Application) नाम से एप्लिकेशन लाॅन्च किया गया है जो कि वोटर्स की सभी समस्याओं व सवालों का हल देने मेें सक्षम है।  अब तक चुनावो व वोटर आईडी की जानकारी के लिए वेबसाइट मौजूद थी किंतु स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।  इसमें उपयोगकर्त्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले काॅलोनी या गांव का नाम डालकर उसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इन चुनावों में आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं इसकी जानकारी भी इस एप्लिकेशन से प्राप...

नोकिया एक्सएल पर मुफ्त एंडराॅयड एप्लिकेशन

विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) ने विंडोज फोन (#windows phone) की सफलता के बाद एंडराॅयड आॅपरेटिंग (#android operating) आधारित स्मार्टफोन बाजार में उतारे जो कि उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं।  वहीं नोकिया ने टेलीकाॅम (#telecom) कंपनी एयरटेल (#airtel) से साझेदारी (#tie up) कर नोकिया एक्सएल (#nokia xl) उपभोक्ताओं के लिए खास आॅफर पेश किया है।  इससे पहले एयरटेल नोकिया एक्स पर भी इस प्रकार का ऑफर लॉन्च कर चुकी है ।  आॅफर के अंतर्गत यदि आप नोकिया एक्सएल खरीदते हैं तो आप नोकिया स्टोर (#nokia Store) पर जाकर 6 महीने तक एंडराॅयड एप्लिकेशन मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।  साथ ही यह भी आवश्यक है कि आप एयरटेल उपभोक्ता हों। इस प्लान में उपभोक्ता को फोन खरदीने के साथ ही 500 एमबी मुफ्त डाटा (#free data) प्राप्त होगा जिसका उपयोग नोकिया स्टोर और 1मोबाइल स्टोर पर जाकर अपने पसंदीदा एप्लिकेशन (#free application) डाउनलोड (#download) करने में किया जा सकता है।  नोकिया एक्सएल के तकनीकी पक्ष की जानकारी के लिए इस लिंक http://mymob...

टाटा इंडिकाॅम का बेहतरीन आॅफर अल्काटेल डिवाइस पर

भारत की प्रमुख टेलीकाॅम कंपनी टाटा इंडिकाॅम (#tata indicom) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन आॅफर लाॅन्च किया है। किंतु इसके लिए आवश्यक है कि आपके अल्काटेल का जे636डी प्लस (#alcatel J636 D+) हेंडसेट होना चाहिए।  केवल दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए मुहैया कराई गई इस सर्विस के अंतर्गत प्रीपेड (#prepad) और पोस्टपेड (#postpad) उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं।  यदि आपके पास अल्काटेल जे636 डी प्लस हेंडसेट है तो नए प्रीपेड उपभोक्ताओं को 2 महीने की वैधता के साथ 1000 रुपए का टाॅकटाइम और 2जीबी डाटा प्राप्त होगा और 10 महीने तक टाटा इंडिकाॅम के 100 रुपए के टाॅकटाइम (#talktime) पर 2जीबी डाटा 60 दिन की वैधता पर उपलब्ध होगा।  वहीं पोस्टपेड उपभोक्ताओं को 199 या उससे अधिक के रिचार्ज पर 1जीबी डाटा मिलेगा और यह सुविधा केवल 6 महीने तक प्राप्त होगी। अल्काटेल जे636 डी प्लस केवल दिल्ली में ही उपलब्ध है और डुअल आधारित यह फोन सीडीएमए (#CDMA) और जीएसएम (#GSM) नेटवर्क दोनों को सपोर्ट करता है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन म...

गैजेटफ्रीक नहीं लेकिन तकनीक के करीब हूं: राजीव खंडेलवाल

जिस किरदार को निभाया वह यादगार बन गया। ऐसा ही कुछ जलवा है राजीव खंडेलवाल का। आमिर हो या शैतान हर फिल्म में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। माॅय मोबाइल को दिए साक्षात्कार में न सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि अपने तकनीकी लगाव पर भी विस्तार से चर्चा की। फिलहाल कौन सा फोन उपयोग कर रहे हैं ? मेरे पास एप्पल आईफोन 5एस है।  क्या आप गैजेट के शौकीन हैं? मैं गैजेटफ्रीक नहीं हूं लेकिन गैजेट्स और तकनीक के करीब रहना पसंद करता हूं। मोबाइल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी खबरों के बारे में जानकारी लेना मुझे पसंद है।  अपने फोन में कौन सा एप्लिकेशन आपको ज्यादा पसंद है? मेरे पास ज्यादातर न्यूज एप्लिकेशन ही मिलेंगी। वैसे हाल ही में मैंने अपने फैंस (प्रशंसकों) से जुड़ने के लिए ट्विटर ज्वाइन किया है। ट्रेवलिंग के समय वाइबर का उपयोग करता हूं। क्या आप हमें अपनी आने वाली फिल्म ‘सम्राट एंड को’ के बारे में बता सकते हैं? सम्राट एंड को एक जासूसी फिल्म है और इसमें मैं सम्राट का किरदार निभा रहा हूं। जो कि अतीत के साथ खेलता हुआ नजर आएगा, यह जासूसी और सस्पेंस से जुड़ी बहुत ही रोचक मूवी है। ...

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स ने पेश किया ब्लूटूथ स्टीरियो हेडसेट

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (#lg electronics) ने स्मार्टफोन केे बाद अब ब्लूटूथ स्टीरियो हेडसेट (#Bluetooth stereo headset)  के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। जिसकी शुरूआत कंपनी ने हरमन/कार्डन से साझेदारी के साथ की है।  एलजी ने हरमन/कार्डन (#harman/kardon) के साथ मिलकर एलजी टोन इंफिनिम (एचबीएस-900) (#lg tone infinim HBS-900) नाम से हेडसेट पेश किया है। हरमन/कार्डन के डिवाइस बेहतरीन साउंड का अनुभव देने के लिए जाने जाते हैं।  एलजी टोन इंफिनिम (एचबीएस-900) में शानदार साउंड का अनुभव देने में सक्षम है इसके अलावा इसमें आकर्षित व स्टाइलिश डिजाइन तथा स्लिक कर्व के साथ ग्लोसी मैटेलिक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है।  एलजी टोन इफिमिन उपयोग में भी काफी आरामदायक है तथा इसके अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें ब्लूटूथ 3.0 का उपयोग के साथ ही ब्लूटूथ प्रोफाइल ए2डीपी, एवीआरसीपी, एचएफपी और एचएसपी भी शामिल है।  ब्लूटूथ आधारित इस हेडसेट में 220 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 550 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त हेडसेट की बैटरी 17 घ...

फ्री कॉलिंग के मुफ्त एप्स

महंगाई के इस दौर में फोन पर बात करना कितना महंगा है इसका आप सभी को अंदाजा होगा। किंतु फिर भी अपनो से दूर हो तो बिना बात किए नहीं रह सकते। इसीलिए आज मोबाइल क्षेत्र में ऐसी एप्लिकेशन उपलब्ध् हैं जो कि आपको मुफ्त काॅलिंग की सुविधा देती हैं। ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण एप्लिकेशन की जानकारी दे रही हैं रेनू यादव। जहां पहले संदेश पहुंचाने के लिए ही काफी समय का इंतजार करना पड़ता था वहीं उस समय फोन की तो दूर दूर तक खोज नहीं हुई थी। तकनीक के क्षेत्र में विकास होता गया और इसने हमें फोन और फोन के बाद मोबाइल फोन से रू-ब-रू कराया। अब हमारे अपने हमसे कितनी भी दूर क्यों न हों हम एक फोन काॅल के माध्यम से उनसे बात कर सकते हैं। किंतु कई बार यह महंगी फोन काॅल हमारी बात में रुकावट पैदा करती है। बात करते समय बार-बार बिल की चिंता होती है कि न जाने इस बार कितना बिल आएगा या फिर फोन का बैलेंस खत्म होने से कई बार फोन कट जाता है और बात अधूरी रह जाती है।  लेकिन जिस तरह विकास के बढ़ते कदम ने हमें फोन जैसी सुविधा उपलब्ध् कराई, उसी प्रकार इंटरनेट के हमारे जीवन में प्रवेश करने स...

इंटेक्स एक्वा आई5 एचडी लाॅन्च, कीमत-9,990

इंटेक्स (#intex) हेंडसेट निर्माता कंपनी ने एचडी स्मार्टफोन सीरीज में एक्वा आई5 एचडी (#Aqua i5 HD) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन आधारित इंटेक्स एक्वा आई 5 एचडी में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।  फोन में एचडी डिसप्ले दिया है जो कि अत्यधिक खास विजुअल का अनुभव देने में सक्षम है। एक्वा आई5 एचडी में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.0 इंच की स्क्रीन डिसप्ले दी गई है।  फोन में 13.0 मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया गया है जिस पर उच्च रेजल्यूशन के साथ पिक्चर क्लिक की सुविधा उपलब्ध है। एचडी पिक्चर और विडियो रिकोर्डिंग की सुविधा के अलावा फोन में 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।  एक्वा आई5 एचडी 1जीबी रैम और 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी (#inbult memory) के अतिरिक्त कार्ड स्लाॅट भी दिया गया है जिसके माध्यम से 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी (#expandable memory) स्टोर की जा सकती है।  फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित है जिसके द्वारा मल्टीटास्क का अनुभव लिया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के ल...

लेनोवो की नई पेशकश ए526, कीमत- 9,499 रुपए

चाइना की हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ए526 (#lenovo A526) नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है। डुअल सिम आधारित यह फोन भारत में ऑनलाइन स्टोर्स के साथ ही लगभग सभी मोबाइल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। लेनोवो ए526 में एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6582एम प्रोसेसर पर आधारित है।  फोन में 1जीबी रैम और 4जीबी इंबिल्ट स्टोरेज के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। लेनोवो ए526 में पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी और 3जी शामिल हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 9,499 रुपए है।