Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Venue 8

डेल के एंडरॉयड आधारित टैबलेट

डेल (Dell) ने अपने उपभोक्ताओं की पसंद व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विंडोज व एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित चार टैबलेट लॉन्च किए हैं। इन टैबलेट की खासियत है कि इन्हें बिजनेस से जुड़े कार्यो के अलावा निजी उपयोग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। डेल वेन्यू 7 (Dell Venue 7) और डेल वेन्यू 8 (Dell Venue 8) एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वहीं डेल वेन्यू 8 प्रो (Dell Venue 8 Pro) और डेल वेन्यू 11 प्रो (Dell Venue 11 Pro) विंडोंज ऑपरेटिंग पर कार्य करते हैं। इसमें उपयोग की गई तकनीक नई होने के साथ साथ कार्य करने में भी आसान है। डेल वेन्यू 7 और 8 में एंडरॉयड जेलीबीन 4.2.2 आधारित इन टैबलेट में आसानी से मल्टीमीडीया के उपयोग के साथ साथ वेब ब्राउजर का भी उपयोग कर सकते हैं। 7 और 8 इंच के एचडी डिसप्ले (HD Display) के अलावा इन टैबलेट में 2जीबी रैम और 16जीबी एक्सटर्नल मैमोरी भी दी गई है। टैबलेट में पोकेट क्लाउड प्रीलोडेड है जिसके द्वारा उपभोक्ता अन्य डिवाइस के द्वारा डाटा को शेयर, एडिट व सर्च कर सकते हैं। इंटेल ओटम प्रोसेसर पर आधारित वेन्यू टैबलेट में तीव्र गति से इंटरनेट का उपयोग किया जा स...