Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mobile world congress 2014

जियोनी ईलाइफ एस5.5 भारतीय बाजार में उपलब्ध

विश्व का सबसे स्लिम फोन ईलाइफ एस 5.5 (#gionee elife s5.5) लाॅन्च करने के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय हो रही है। कंपनी ने सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान ईलाइफ एस 5.5 को पेश किया था और तभी से उपभोक्ता इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  अब उपभोक्ताओं के इस इंतजार को खत्म करते हुए कंपनी ने जियोनी ईलाइफ एस5.5 को भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के आॅनलाइन स्टोर (#online store) पर सफेद रंग में उपलब्ध इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपए है।  मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ईलाइफ एस 5.5 को पेश करते हुए कंपनी ने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोन (#slim phone) है इसकी मोटाई केवल 5.5 एमएम है। फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है।  प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में आॅक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैम...

एलजी जी प्रो 2 भारत में उपलब्ध, कीमत-49,900 रुपए

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (#LG Electronics) द्वारा बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किए गए स्मार्टफोन एलजी जी प्रो 2 (#LG G Pro 2) को हाल ही में एशिया में लाॅन्च किया गया था। जिसमें हांगकांग, ताइवान, सिंगापुर, फिलीपियन, वियतनाम, इंडोनेशिया आदि शामिल थे।  अब कंपनी ने इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी लाॅन्च कर दिया है जो कि आॅनलाइन साइट्स (#online sites) पर 49,900 रुपए में उपलब्ध है। जबकि एमआरपी के अनुसार फोन की कीमत 51,500 रुपए है।  एलजी जी प्रो 2 के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। फोन में 1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 5.9 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है।  चिपसेट के तौर पर 2.26 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ ही क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 3जीबी रैम तथा यह फोन दो वर्जन 16 व 32 जीबी में उपलब्ध है।  एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविधा उ...

असूस ने लाॅन्च किया मध्यम रेंज टैबलेट, कीमत-12,999

असूस (#Asus) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना मध्यम रेंज का टैबलेट फोनपैड 7 डअल सिम (#fonepad 7 dual sim) लाॅन्च किया है। डुअल सिम आधारित इस टैबलेट को वाॅयस काॅलिंग और 3जी कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ काफी आकर्षित कीमत पर बाजार में उतारा गया है।  फोनपैड 7 की कीमत केवल 12,999 रुपए है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 आधारित फोनपैड 7 में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर इंटेल एटोम जेड2520 (#intel atomZ2520) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोनपैड 7 टैबलेट में 1जीबी रैम व 8जीबी स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जो कि 64जीबी कार्ड सपोर्ट में सक्षम है।  टैबलेट में 1280x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.0 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिसप्ले (#ips display) दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर फोनपैड 7 टैबलेट में वाई फाई, एज, ब्लूटूथ 4.0, जी सेंसर, यूएसबी होस्ट सपोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए 3,950 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार...

लेनोवो ने लाॅन्च किया एस660, कीमत-13,999

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने एस सीरीज में नया फोन एस660 (#S660) लाॅन्च किया है जो कि कंपनी की आॅफिशियली साइट  पर  दू स्टोर (do store) पर उपलब्ध होगा।  जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। कंपनी ने सबसे पहले इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान प्रदर्शित किया था। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है, साथ ही दोनों ही सिम में 3जी कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है।  लेनोवो एस660 में 450x960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6582 (#media tek MT6582) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  फोन में 1जीबी रैम दी गई है और 8जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅटो फोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।  वहीं फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए वाई फाई, एज, ब्लूटूथ, जीपीआरएस और म...

एलजी जी2 मिनी, जल्द ही बाजार में

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (#LG Electronics) का पहला काम्पैक्ट जी सीरीज (#G Series) फोन जी2 मिनी जल्द ही वैश्विक बाजार में उपलब्ध होगा।  कंपनी ने सबसे पहले इस फोन को बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था।  एलजी जी2 मिनी को इसके खूबसूरत डिजाइन व इसमें उपयोग किए गए खास यूएक्स फीचर (#ux feature) के लिए एमडब्ल्यूसी (#MWC) में विजेता का खिताब भी दिया गया था।  इसीलिए यह फोन बाजार में आने से पहले ही चर्चा में आ चुका है। अब कंपनी ने घोषणा की है कि जल्द ही एलजी जी2 मिनी को वैश्विक बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा।  जी2 मिनी के तकनीकी पक्ष पर नजर डाले तो इसमें 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में चिपसेट को दो वर्जन में विभाजित किया गया है पहला 3जी के लिए जिसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है वहीं दूसरे एलटीई वर्जन में 1.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर टेगरा 4आई शामिल है।  नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन में एलटीई और 3जी वर...

एलजी एल70 और एल 90 बाजार में उपलब्ध

बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2014) के दौरान एलजी ने नए एंराॅयड आॅपरेटिंग किटकैट पर आधारित दो स्मार्टफोन एल70 और एल90 प्रदर्शित किए थे।  उपभोक्ता इन फोनो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और कंपनी ने इस इंतजार को खत्म करते हुए इन्हें लाॅन्च कर दिया है जो कि आॅनलाइन साइट (#online sites) पर उपलब्ध हैं।  जहां एल70 (#L70) की कीमत 14,500 रुपए तथा क्वाडकोर आधारित एल90 (#L90) की कीमत 17,499 रुपए है। दोनों ही फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित हैं।  एलजी एल70 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x400 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले है। 1.2गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 1जीबी रैम दी गई है।  इसके साथ ही 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट फेसिंग कैमरा उपलब्ध है। वहीं डुअल सिम आधारित एलजी एल70 में पावर बैकअप के लिए 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन क...

10 को दस्तक देगा नोकिया एंड्रॉयड फोन

आखिरकार भारत में नोकिया एंड्रॉयड फोन (Nokia Android Phone) का इंतजार खत्म हुआ। 10 मार्च (10 March) को यह फोन भारत में दस्तक दे रहा है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की है लेकिन 10 मार्च को नोकिया दिल्ली (Delhi) में एक इवेंट का आयोजन कर रहा है और लगभग इस बात की पुष्टी हो गई है कि इस दिन नोकिया का एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स (Nokia X) को लांच किया जाएगा।  कंपनी ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#MWC) के दौरान नोकिया के एंड्राइड ऑपरेटिंग आधारित तीन फोन नोकिया एक्स, नोकिया एक्सएल और नोकिया एक्स+ को प्रदर्शित किया था। हालांकि इसके बाद से ही यह अनुमान था कि मार्च में फोन भारत में दस्तक देगा और अंततः 10 मार्च को यह भारत आ रहा है।     जहां तक फोन के कीमत की बात है तो नोकिया ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन ऑन लाइन स्टोर पर 8,500 रुपए में इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोकिया एक्स की कीमत 7,999 रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है। नोकिया एक्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4....

MWC 2014:- आखिरी सलाम

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress 2014) खत्म हो चुका है, पिछले दो सालों से एमडब्ल्यूसी में कुछ खास नहीं हो रहा था। किंतु इस साल यह अपने पूरे शबाब में नजर आया और जहां सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 प्रदर्शित किया वहीं नोकिया, एलजी, एचटीसी जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भी पूरे जोश में नजर आईं। कई महत्वपूर्ण डिवाइस से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। हम यहां संक्षिप्त में आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुए स्मार्टफोंस की जानकारी दे रहे हैं।   नोकिया:- बर्सिलोना में चले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है।  वहीं तीन एंडराॅयड फोन (Android phone) भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।   नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में...

MWC :- एचटीसी डिजायर 816 प्रदर्शित

एचटीसी वन (HTC One) की उपलब्धि को देखते हुए कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) में डिजायर 816 को प्रदर्शित किया है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि चाइना में इस फोन को 18 मार्च के आस-पास लाॅन्च कर दिया जाएगा।  एचटीसी डिजायर 816 (#HTC Desire 816) में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.5 इंच एचडी डिसप्ले है। इस फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रेगन 400 एसओसी प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  डिजायर 816 में 1.5 जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड (#micro SD Card) भी दिया गया है जो कि 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट के साथ सबसे अधिक एक्सपेंडेबल मैमोरी की क्षमता रखता है।  फोन में 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। एचटीसी डिजायर 816 का वजन 165 ग्राम है। पावर बैकअप के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।  साथ ही कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए एलटीई (LTE) और एचएसपीए प्लस (HSPA+) दिए गए हैं। यह फोन काले, सफेद, लाल, पीले व पर्पल रंगों में बाजार में ...

1 मार्च से भारत में उपलब्ध नोकिया एंड्रॉयड फोन

बार्सिलोनो में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड (Mobile world congress 2014) कांग्रेस के दौरान नोकिया ने अपने एंड्रॉयड फोन का प्रदर्शन कर सबको चौका दिया लेकिन उससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि सोमवार तक नोकिया का यह एंड्रॉयड फोन भारत में उपलब्ध होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च (1 march) से ही फोन को स्टोर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। नोकिया (#Nokia) ने तीन एंड्रॉयड फोन (Android Phone) का प्रदर्शन किया था लेकिन फिलहाल नोकिया एक्स (Nokia X) ही उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स+ (Nokia X+) और एक्सएल (XL) को भारत आने में थोड़ा समय लग सकता है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो नोकिया एक्स को भारत में लगभग 7 हजार (Price In India) रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह फोन हरा, ब्लू और सफेद सहित कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन (#Android 4.1 Jellybean)पर पेश किया गया है। फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन है और 1 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और इसमें 32 जीबी तक का का...

MWC : एलजी का एलटीई फोन एफ70

वैसे तो यह पहले से तय माना जा रहा था कि मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में सैमसंग, नोकिया और सोनी सरीखी कंपनियां कुछ प्रदर्शन करेंगी लेकिन शायद इस बार एमडब्ल्यूसी के लिए सबसे ज्यादा तैयारी एलजी ने कर रखी थी।  कपंनी काफी समय से बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस (Mobile world congress) में लाॅन्च हाने वाले प्रोडक्ट की जानकारी मुहैया रही थी।  परंतु कुछ प्रोडक्ट बचे थे जिससे पर्दा एलजी ने एमडब्ल्यूसी (MWC) इवेंट में ही उठाया। एलजी का एफ70 उन्हीं में से एक डिवायस है। इसके बारे में पूर्व में सिर्फ थोड़े कयास थे लेकिन एलटीई सपोर्ट करने वाले इस फोन को कंपनी ने बार्सिलोना में प्रदर्शित किया।  एम70 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। इस फोन की खासियत है कि इसमें एलटीई (LTE) फीचर का उपयोग किया गया है। कंपनी द्वारा फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है। एलजी एफ70 में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच की आईपीएस डिसप्ले है तथा फोन का आकार 127.2x66.4x10 एमएम है।  कंपनी द्वारा बताए गए तकनीकी पक्ष के अनुसार एफ70 में 1.2 गीगाहर्ट्ज ...

MWC: ब्लैकबेरी ने भी दिखाया दम

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (#blackberry) ने भी मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में अपनी उपलब्धि दर्ज कराते हुए दो नए स्मार्टफोन सहित इंटरप्राइज सर्विस से लोगो को रू-ब-रू कराया। कंपनी ने इंटरप्राइज मोबिलिटर के लिए सिक्योर प्रइवेट सर्विस का प्रदर्शन किया। कंपनी ने बीईएस12 (BES12) एप्लिकेशन को पेश किया है। इसके माध्यम से कोई भी कंपनी या संस्था फोन के लिए इंटरप्राइज एप्लिकेशन बना सकती है। वहीं कंपनी ने इंटरप्राइज बीबीएम स्वीट फीचर से भी लोगों को अवगत कराया।  डिवाइस की बात करें तो मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में कंपनी ने ब्लैकबेरी जेड3 और ब्लैकबेरी क्यू20  (Blackberry Q20 )स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया। जेड3 पूरी तरह से टच स्क्रीन आधारित डिवायस है जबकि क्यू20 में आपको टच के साथ क्वर्टी कीपैड भी मिलेगा।  ब्लैकबेरी जेड3 (Blackberry Z3) में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे ब्लैकबेरी आॅपरेटिंग 10.2.1 (Blackberry 10.2.1) पर पेश किया गया है। ब्लैकबेरी का यह पहला फोन है जिसे फाॅक्सकाॅन द्वारा निर्मित किया गया है। गौरतलब है कि एप्प...

MWC : गैलेक्सी एस5 हुआ प्रदर्शित

साल की शुरूआत से ही कयास लगाया जा रहा था कि सैमसंग (Samsung) इस वर्ष गैलेक्सी एस5 (Galaxy S5) को लाॅन्च करेगा और कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस (Mobile world congress) में इस फोन का प्रदर्शन भी कर दिया।  फोन के प्रदर्शन के साथ सैमसंग ने यह भी घोषणा की है कि 11 अप्रैल तक भारत समेत 150 देशों में उपलब्ध होगा।  फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। एस सीरीज का यह नया डिवायस कई खासियतों से लैस है। सैमसंग के इस नए डिवायस में 5.1 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि गैलेक्सी एस4 में 5.0 इंच की स्क्रीन थी। हलांकि एस4 की तरह गैलेक्सी एस5 में भी 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन की सुपर एमोलेड स्क्रीन है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning Gorilla glass 3) इस फोन का स्क्रीन रगड़ व धूल अवरोधक है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह 4के वीडियो रिकाॅर्ड करने में सक्षम है। वहीं फोन में सिलेक्टिव फोकस एप्लिकेशन है जो नोकिया रीफोकस के समान कार्य करता है। इसके अलावा फोन को एस हेल्थ जैसे फिटनेस एप्स से लैस किया गया है। 16 और 32 जीबी मैम...

MWC में नोकिया का धमाका, तीन एंडराॅयड सहित दो फीचर फोन

आखिर वह पल आ ही गया जिसका लोगों को बेसर्बी से इंतजार था। नोकिया ने अपने एंडराॅयड (Android) फोन नोकिया एक्स का प्रदर्शन कर दिया। हालांकि कंपनी ने एंडराॅयड आॅपरेटिंग में कुछ बदलाव कर उसे नाॅरमेंडी आॅपरेटिंग का नाम दिया है और यह फीचर के मामले में भी अन्य एंडराॅयड फोन से अलग है। बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है। वहीं तीन एंडराॅयड फोन भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।  नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में 400x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की स्क्रीन है। 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन एस4 प्रोसेसर पर आधारित है। दोनो ही फोनों में 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।  वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के द...

विश्व का सबसे स्लीम फोन जिओनी ईलाइफ एस5.5 लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) ने अब अपना एस सीरीज स्मार्टफोन ईलाइफ एस5.5 (Elife S5.5) लॉन्च किया है। जिसे कंपनी बर्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में प्रदर्शित करेगी।  कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला स्लीम फोन (Slim phone) है।  फोन की डी केवल 5.5 एमएम की है तथा इसे मैटेलिक फ्रेम से कवर किया गया है। इस फोन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास (corning gorilla glass) का उपयोग किया गया है।  फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में ऑक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह फोन अमीगो ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 (एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2) पर आधारित है। फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी का उपयोग किया गया है।  ...

एलजी ने पेश किए तीन स्मार्टफोंस

एलजी इलैक्ट्रॉनिक्स (LG) ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) शुरू होने से पहले ही अपने एल सीरीज के तीन स्मार्टफोंस प्रर्दशित किए हैं। कंपनी इन तीनों फोंस को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2014 में लॉन्च करेंगी।  एलजी सीरीज में लॉन्च किए एल90, एल70 और एल40 तीनों ही फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित हैं।  एलजी के एल90 (LG L90) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 960x540 रेजल्यूशन के साथ 4.7 इंच की आईपीएस डिसप्ले है।  एल90 में 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और फोन का आकार 131.6 x 66.0 x 9.7 एमएम है। 1जीबी रैम के साथ 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त पावर बैकअप के लिए 2,540 एमएएच की बैटरी दी गई है।  वहीं एल70 (L70) में 800x400 रेजल्यूशन पिक्सल की 4.5 इंच आईपीएस डिसप्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर आधारित इस फोन में 4जीबी इंअरनल मैमोरी और 1जीबी रैम है।  फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया है...

एलजी जी 2 प्रो प्रदर्शित, जल्द होगा लॉन्च

काफी समय से एलजी के जी प्रो 2 (LG G 2) के लॉन्च होने की चर्चा चल रही थी पर कंपनी द्वारा इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया  था ।  परन्तु अब कंपनी ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है इसके साथ ही एलजी ने इसे कोरिया में प्रदर्शित कर दिया है।  एलजी (LG) ने जी प्रो 2 मॉडल के स्पेसिफिकेशन (Specification) और फीचर के बारे में अधिकारिक तौर पर जानकारी प्रदान कर दी है।  कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) 2014 में  इसे लॉन्च करेगी । जी प्रो 2   को  फिलहाल  ऑफिशियली तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है ।   इससे पहले कंपनी एलजी जी 2 बाजार में उतार चुकी है और उपभोक्ताओं के बीच वह काफी लोकप्रिय भी हुआ।  एलजी के द्वारा पेश किए जाने वाले जी प्रो 2  में 5.9 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है। कंपनी का कहना है कि इस फोन की बॉडी काफी स्लिम है जो कि 3.3 एमएम की है। जी प्रो 2  में सबसे अधिक स्क्रीन टू फ्रेम रेशो 77.2 प्रतिशत है।   ए...

नए साल में आ सकता है एचटीसी वन 2

इस वर्ष एचटीसी वन (HTC One) मॉडल को उपभोक्ताओं द्वारा बेहद ही सराहा गया। स्लिम डिजाइन और मैटल बॉडी इसे खास बनाते थे। वहीं नए साल में भी कंपनी ने कुछ ऐसी ही तैयारी की है।    कंपनी एचटीसी के वन का अपडेट संस्करण वन 2 (HTC One 2) या एम8 (HTC M8) को पेश कर सकती है। चूंकि ओने 2 को एचटीसी वन के अपग्रेड मॉडल के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में इसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन की स्क्रीन तो बड़ी होगी, साथ ही हार्डवेयर के मामले में भी एडवांस होगा। जहाँ एचटिसी वन में 4.7 इंच कि स्क्रीन दी गई थी वहीँ नए मॉडल में 5.0 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। आशा है कि एचटीसी वन 2 में वन तरह ही मैटल बाडी होगी। इसके साथ ही नए फ़ोन में स्क्रीन रेजल्यूशन भी वन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर होगा। वहीं एचटीसी एचटीसी वन 2 को एंडरायड के नए आपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर पेश किया जा सकता है। साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी पहले की अपेक्षा ज्यादा एडवांस होगा। इसमें एचटीसी सेंस यूआई 6 होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकाम स्नैपड्रैगन 800, 2.2 गीगाहर्ट्...