Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Lenovo Vibe Z

लेनोवो की नई पेशकश ए526, कीमत- 9,499 रुपए

चाइना की हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ए526 (#lenovo A526) नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है। डुअल सिम आधारित यह फोन भारत में ऑनलाइन स्टोर्स के साथ ही लगभग सभी मोबाइल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। लेनोवो ए526 में एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6582एम प्रोसेसर पर आधारित है।  फोन में 1जीबी रैम और 4जीबी इंबिल्ट स्टोरेज के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। लेनोवो ए526 में पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी और 3जी शामिल हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 9,499 रुपए है।

लेनोवो का नया वाइब जेड, कीमत 35,999

लनोवो ने स्मार्टफोन श्रेणी में वाइब जेड (Lenovo Vibe Z) माडल को पेश किया है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 35,999 रुपए है। हालांकि फरवरी के आखरी सप्ताह में भारत में उपलब्ध हो पाएगा। वाइब जेड में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस (#IPS) डिसप्ले है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 (Corning Gorilla Glass3) प्रोटेक्टेड है जो इसे छोटे-माटे रगड़ से बचाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 2.26 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 (Qualcomm Snapdragon 800) चिपसेट पर पेश किया गया है जो तेज प्रोसेसिंग का भरोसा दिलाता है। मैमोरी की बात करें तो इसमें 2 जीबी की रैम है और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी है। कार्ड स्लॉट नहीं है ऐसे में आपको इंटरनल मैमोरी पर ही निर्भर रहना होगा। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि मुख्य पैनल में 5.0 मेंगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.3 (android 4.3 jellybean) जेलीबीन पर पेश किया गया है। हालांकि एंडरॉयड 4.4 कीट...