भारत की प्रमुख
मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने बोल्ट सीरीज में दो नए
स्मार्ट फोन ए28 (Micromax Bolt A28) और ए59 (Micromax Bolt A59) को पेश किया है।
जैसा कि मालूम है कंपनी का बोल्ट सीरीज खासतौर से आरंभिक स्तर के स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। ये दोनों फोन भी आरंभिक स्तर में ही हैं।
माइक्रोमैक्स ए28 में 3.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले है जिसे 480x320 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है।
फोन में 512 एमबी की इंटरनल मैमोरी है और 256 एमबी की रैम दी गई है। हालांकि मैमोरी काफी कम कही जा सकती है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और आप 32 जीबी तक का कार्ड उपयोग कर सकते हैं।
एंडरॉयड ऑपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में दोहरा जीएसएम सपोर्ट है। जहां तक डाटा की बात है तो आपको जीपीआरएस, एज और वाई-फाई पर निर्भर करना होगा।
फोन में 3जी सपोर्ट नहीं है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1 गीगाहटर्ज का कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर दिया गया है।
म्यूजिक की बात करें तो एफएम रेडियो के साथ ऑडियो प्लेयर भी है। हां, कैमरे में इसे कम कहा जा सकता है। फोन में दोहरा कैमरा है और दोनों कैमरे वीजीए रेजल्यूशन के हैं।
पावर बैकअप के लिए इसमें 1500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी 4 घंटे टॉक टाइम और 260 घंटे स्टैंडबाई का दावा करती है।
माइक्रोमैक्स बोल्ट ए59 की बात करें तो यह बोल्ट ए28 की अपेक्षा अडवांस है। इसे एंडरॉयड ऑप रेटिंग 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है और 1 गीगाहर्ट्ज का स्पेडेट्रम एससी7710 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि वीडियो कॉलिंग और वीडियो चैटिंग के लिए वीजीए कैमरा उपलब्ध् है।
ए59 में 3.5 इंच क टीएफटी डिसप्ले है जिसका पिक्सल रेजल्यूशन 320x480 है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीआरएस और एज के अलावा 3जी भी उपलब्ध् है। वहीं वाई-फाई और ब्लटूथ फीचर भी मिलेंग।
बोल्ट ए28 की कीमत 3,599 रुपए है जबकि ए59 के लिए आपको 4,499 रुपए चुकाने होंगे।

Comments
Post a Comment