Skip to main content

हुआवई ने लॉन्च किए चार स्मार्टफोन


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई (Huawei) ने अपने पोर्टफोलियो में चार डिवाइस शामिल करते हुए जी700, जी610 वाई511, और वाई320 लॉन्च किए हैं।

ब्लैक रंग में उपलब्ध् हुआवई एसेंड (Huawei Ascend) जी700 की कीमत 17,999 रुपए है तथा इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच की एचडी आईपीएस टच स्क्रीन है।

जी700 में एलईडी फ़्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरे के अतिरिक्त वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

फोन में 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 2100 एमएएच की बैटरी है। इन सभी फीचर्स के अतिरिक्त जी700 में 41 एमबीपीएस की स्पीड से एप, म्यूजिक, गेम इत्यादि डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं 12,999 रुपए की कीमत के साथ जी610 बाजार में ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध् होगा। 540x980 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच की आईपीएस स्क्रीन है।

इसमें 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा है तथा बेहतरीन पिक्चर्स के लिए एलईडी फ़्लैश की भी सुविधा दी गई है। वहीं फोन में डाउनलोडिंग के लिए 21 एमबीपीएस की स्पीड उपलब्ध् है। 4जीबी इंटरनल मैमारी के अलावा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग कर सकते हैं।

हुआवई एसेंड जी700 और जी610 एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं और दोनों ही फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करते हैं। दोनों ही फोंस में बेहतरीन डिजाइन, उच्च पर्फोमेंस के अलावा कनेक्टिविटी के लिए 3जी, ब्लूटूथ 4.0, वाई फाई और जीपीएस भी उपलब्ध् हैं।

वहीं कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए वाई सीरीज के एसेंड वाई511 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्पले है।

एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फोन में 1730 एमएएच बैटरी दी गई है तथा 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मैगापिक्सल फ्रंट मौजूद है। ब्लैक और व्हाइट रंगों के साथ फोन की 7,499 रुपए है।

वाई320 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की टच स्क्रीन डिस्पले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के अलावा 1350 एमएएच की बैटरी उपयोग की गई है। 2.0 मैगापिक्सल कैमरा है। एसेंड वाई320 की 6,499 रुपए है।

हुआवई द्वारा लॉन्च किए वाई सीरीज के दोनों ही फोन में हाई स्पीड प्रोसेसर के अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई फाई उपलब्ध् है। साथ ही उपभोक्ता वेब के द्वारा 21 एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग कर सकते हैं।

हुआवई के यह सभी फोन सभी ब्रांडेड मोबाइल स्टोर्स के अलावा ई कॉमर्स साइट फ्लिपकर्ट और स्नैपडील पर भी उपलब्ध् हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...