Skip to main content

सात साल, सात कमाल

एक तरफ बाजार में कीपैड वाले फोन की होड़ लगी थी तो दूसरी ओर स्टायलस के साथ टच स्क्रीन फोन अपनी उपलब्धि दर्ज करा रहे थे। परंतु इस भीड़ से हटकर एक और भी शक्स था जो तकनीक को पूरी तरह से बदलने की ठान चुका था। वह महान व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एप्पल आईफोन के जनक स्टीव जॉब्स थे और 9 जनवरी 2007 को उन्होंने इस बात को एप्पल आईफोन को लांच कर साबित भी कर दिया। उन्होंने विश्व को एक ऐसे फोन का दर्शन कराया जो तकनीक के मामले में उस वक्त उपलब्ध् लगभग सभी फोन को पीछे छोड़ने का दम रखता था। 

सात साल 
9 जनवरी 2007 से एप्पल आईफोन का शुरू हुआ यह सफर आज तक रूका नहीं। कल आईफोन ने अपने सात साल पूरे कर लिए। आईफोन के 7वें जन्मदिन पर हम उसकी सात उपलब्धियों के बारे में जानेंगे जिसने मोबाइल तकनीक के इतिहास में नई इबारत लिख दी।

पहले आईफ़ोन  का वीडिओ आप इस लिंक से देख सकते हैं  http://www.youtube.com/watch?v=x7qPAY9JqE4

सात कमाल

1 टच स्क्रीन- एप्पल आईफोन से पहले टच स्क्रीन फोन में रजिस्टिव स्क्रीन का उपयोग होता था लेकिन कंपनी ने कपैसिटिव टच से लोगों को रू-ब-रू कराया। स्टायलस से हटकर उंगलियो से फोन का उपयोग बेहद ही आसान हो गया। इसके बाद लगभग सभी कंपनियों ने कपैसिटिव टच आधारित फोन को ऊतारा। 

2 स्टायलस फ्री  फोन- एप्पल आईफोन से पहले टच स्क्रीन फोन स्टायलस के साथ आते थे लेकिन इसके बाद तो समझो स्टायलस फोन से गायब ही हो गया। फोन से स्टायलस खत्म करने में आईफोन का बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि स्टायलस फिर से कुछ फोन चलन में आया लेकिन उपयोग बदल गया है। 

3 पिंच टू जूम- एप्पल आईफोन में पहली बार पिंच टू जूम फीचर को पेश किया गया था। इससे वॉल्यूम रॉकर या टच स्क्रीन पर फोटो के साथ टच जूम बटन दिया होता था। परंतु कंपनी ने पिंच टू जूम फीचर को पेश किया। जहां वेब पेज और फोटोग्राफ को पिंच बड़ा कर सकते हैं।

4 मल्टीटच- टच फोन का उपयोग स्टायल से होता था या फिर फिंगर से भी एक बार में एक जगह पर ही टच कर सकते थे लेकिन आईफोन ने मल्टीटच लोगों को दिया। इससे फोन में टाइपिंग से लेकर कई फीचर के उपयोग को आसान बना दिया। 

5 रेटीना डिसप्ले- एप्पल ने आईफोन में साफ व स्पष्ट डिसप्ले के लिए पहली बार रेटीना डिसप्ले तकनीक का उपयोग किया था। 

6 एप्लिकेशन-  ताज्जुब की बात है कि पहले आईफोन में किसी भी बाहरी एप्लिकेशन का उपयोग नहीं किया जा सकता था। सिर्फ वेब एप्लिकेशन ही उपयोग किया जा सकता था। परंतु बाद में कंपनी ने आईट्यून स्टोर बनाया और यहां से एप्लिकेशन की दौड़ शुरू हुई। 

7 ओएस अपडेट- आईफोन से ही ऑपरेटिंग और ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट का जिक्र शुरू हुआ। आज भी जितना बेहतर ओएस अपडेट आईफोन पर मिलता है शायद ही किसी अन्य ओस के साथ मिले।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...