Skip to main content

सिंबियन सफ़र पर एक नज़र

अंततः नोकिया ने सिंबियन आपरेटिंग को पूरी तरह से बंद कने की घोषणा कर दी। एक समय इस आपरेटिंग का विश्व पर राज था लेकिन आज इसे अलविदा कह दिया गया।

सिंबियन  सफ़र
सिंबियन आपरेटिंग को स्मार्ट मोबाइल कंप्यूटिंग का जनक कहा जा सकता है। वर्ष 1980 में  डेविड पोर्टर ने सिनक्लेयर पर्सनल कंप्यूटर के लिए गेम और विशेष सॉफ्टवेयर का विकास किया था जिसे पीसीआन नाम दिया गया। इसी प्रोग्राम के तहत पीसीआन आर्गेनाइजर ने सन 1984 में विश्व का पहला हैंडहेल्ड कंप्यूटर बनाने में मदद की। इसकी खासियत यह थी कि यह इस्तेमाल में तो आसान था ही साथ ही बेहतर तरीके से डाटा बेस प्रोग्रामिंग को सपोर्ट करने में सक्षम था। पीसीआन की उपयोगिता और बढ़ती लोकप्रियता ने इसे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस
क्षेत्र में ऐतिहासिक पल वह आया जब पीसीआन और फोन निर्माता कंपनियो ने एक साझा कार्यक्रम के तहत सिंबियन आपरेटिंग सिंस्टम की नींव रखी।

सिंबियन के विकास के लिए यह समझौता वर्ष 1998 में सॉफ्टवेयर कंपनी पीसीआन और मोबाइल निर्माता कंपनी सोनी एरिक्सन, मोटोरोला और नोकिया के बीच किया गया। इसके बाद वर्ष 2000, नवंबर में सिंबियन मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम पर लांच होने वाला पहला फोन था सोनी एरिक्सन आर380। वर्ष 2001 में नोकिया कम्यूनिकेटर आया जो ओपेन सोर्स एप्लिकेशन सपोर्ट करने में सक्षम था। विशेष फीचर के तौर पर इसमें ब्लूटूथ जोड़ा गया। सिंबियन की विशेषता और उपयोगिता ने इसे नित नई उंचाइयों को छूने को आतूर कर दिया। इसी का परिणाम था कि वर्ष 2006 तक सिंबियन उपभोक्ताओं की संख्या 100 मिलियन से भी ज्यादा हो चुकी थी। परंतु इस क्षेत्र में नया मोड़ तब आया जब नोकिया ने वर्ष 2008 में सिंबियन के पूर्ण अधिकार को खरीद लिया और सिंबियन फाउंडेशन का गठन किया। कंपनी ने सिंबियन आपरेटिंग पर नोकिया एन95 और एनगेज जैसे कई बेहतरीन डिवायस लांच किया जो अपने परपफार्मेंस के लिए आज भी याद किए जाते हैं। वहीं कम्यूनिकेटर की भी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।



सिंबियन फाउंडेशन
मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम सिंबियन का विकास व सुधार का पूर्ण अधिकार सिंबियन पफांडेशन को था। सिंबियन फाउंडेशन एक बिना लाभ कमाने वाली संस्था थी। संस्था का गठन नोकिया, सोनी एरिक्सन, एनटीटी डोकोमो, एयरटेल, टैक्सेस इंस्टूमेंट, वोडाफोन, सैमसंग, एरिक्सन और एटी एंड टी द्वारा किया गया था। संस्था का मुख्य उद्देश्य रोयाल्टि मुक्त ओपेन सोर्स एप्लिकेशन बनाना था। लेकिन बाद में इसका पूरा अधिककार  नोकिया के पास चला गया।

क्यों खास था सिंबियन
सिंबियन मोबाइल की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि विश्व का यह पहला आपेन सोर्स प्लेटफॉर्म  था। अर्थात यह आपरेटिंग थर्ड पार्टी एप्लीकेशन सपोर्ट करने में सक्षम था।

वर्ष 2010 तक सिंबियन विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम था। उस वक्त विश्व में स्मार्टफोन उपयोग करने वाले कुल उपभोक्ताओं में 49.3 फीसदी से भी ज्यादा उपभोक्ता सिंबियन मोबाइल आपरेटिंग का उपयोग कर रहे थे। 26 देशों में 70 से भी ज्यादा हैंडसेट माडल सिंबियन आपरेटिंग आधारित थे। यह सिंबियन का स्वर्ण युग था। उस वक्त यह एकमात्र  प्लेटफार्म था जो जावा एमई, एडोबी फलैश लाइट, नैटीव सिंबियन, सी++, ओपेन सी/सी++, पैथोन, और फूल वेब टूलकिट को सपोर्ट करता था।

सिंबियन आपरेटिंग की लोकप्रियता के अन्य कारणों में इसका आसान उपयोग भी था। इस आपरेटिंग ने फोन के उपयोग को इतना आसान बना दिया कि आम उपभोक्ता भी स्मार्ट फोन के उपयोग में सक्षम हो गए। वहीं कम कीमत होना भी इसकी एक बड़ी खासियत थी। जबकि उस वक्त ब्लैकबेरी, आईओएस और विंडोज आपरेटिंग के फोन महंगे होते थे।

और एक दुखद अंत
एंडरायड आपरेटिंग लांच होने के बाद सिंबियन आपरेटिंग की लोकप्रियता में लगातार कमी आती गई और अंततः इस आपरेटिंग को बंद करना पड़ा। लोकप्रियता की कमी का करण था कि सिंबियन आपरेटिंग की अपनी सिमाएं थी। टच स्क्रीन फोन लोकप्रिय हो रहे थे और सिंबियन खास तौर से कीपैड वाले फोन के लिए था। हालांकि बाद में सिंबियन आपरेटिंग पर टच स्क्रीन फोन भी लाए गए लेकिन वे एप्लिकेशन और गेमिंग में एंडरायड और आईओएस के मुकाबले काफी पीछे थे।

वहीं स्क्रीन रेजल्यूशन सपोर्ट और प्रोसेसिंग के मामले भी सिंबियन एंडरायड और आईओएस के मुकाबले काफी पिछड़ गया। इस आपरेटिंग के लिए बेहतर गेम और एप्लिकेशन भी नहीं बनाए जा सकते थे। इन कमियों ने सिंबियन को पीछे छोड़ दिया।
स्मार्टफोन बाजार में गिरते साख के बाद फरवरी, 2011 में नोकिया ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ समझौता किया और यह भी घोषणा कर दी कि सिंबिंयन आपरेटिंग को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। यहीं से इसके अंत की शुरुआत हो गई। इसके बाद सिंबियन आपरेटिंग के कुछ अपडेट सिंबियन बैले और मिगो इत्यादि भी आए लेकिन बहुत सफल नहीं हुए।

वर्ष 2012 में नोकिया के स्मार्टफोन के शिपमेंट में 2010 के मुकाबले 65 फीसदी की गिरावट देखी गई। हालांकि आशा सीरीज में कंपनी आज भी अच्छा कर रही है लेकिन स्मार्ट फोन में पांच फीसदी से भी कम का हिस्सा रह गया है। जबकि वर्ष 2007 में भारतीय मोबाइल बाजार में नोकिया की हिस्सेदारी 58 पफीसदी थी। जीएसएम हैंडसेट के तो 70 फीसद से भी अधिक कारोबार पर उसका कब्जा था।

सिंबियन आपरेटिंग पर लांच होने वाला अंतिम फोन नोकिया प्योरव्यू 808 था। 41.0 मेगापिक्सल पर लांच होने वाला विश्व का पहला फोन आज भी लोंगों के जहन में है। परंतु इसके लांच के वक्त कोई नहीं जान रहा था कि सिंबियन फिर  किसी नए फोन में देखने को नहीं मिलेगा।

इस नए वर्ष में केंपनी ने सिंबियन आपरेटिंग पर किसी भी नए फोन निर्माण और आपरेटिंग के अपडेट को बंद करने की घोषणा कर दी है। हालांकि इसे एक दुखद अंत कहा जाएगा लेकिन सिंबियन अपने पीछे स्मार्टफोन का एक लंबा इतिहास छोड़ गया। और आज भले की एंडरायड और आईओएस का दबदबा है लेकिन स्मार्टफोन का जनक सिंबियन ही कहा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...