Skip to main content

इंटेल इजी स्टेप: कंप्यूटर का टीचर

कंप्यूटर चलाना सिखाएगा यह एप्लिकेशन।


जमाना टेक्नोलाजी का है। परंतु आज भी घर परिवार में कई ऐसे लोग हैं जो कंप्यूटर को देखकर घबराते हैं।

आखिर कैसे इसे चालू करें और यदि चालू कर भी लिया तो कीबोर्ड ओर माउस से कैसे इसका उपयोग करें। आप घर में हैं तो आपने थोड़ा बहुत बता दिया लेकिन पढ़ाई और काम से इतना फूर्सत नहीं है कि दिन भर घर में बैठकर कंप्यूटर की ट्यूशन दे सकें।

ऐसे में आप घर में रहे न रहें लेकिन ट्यूशन दी जा सकती है और ट्यूशन देने का कार्य करेगा मोबाइल एप्लिकेशन इंटेल इजी स्टेप।


बेसिक कंप्यूटर सिखने और सिखाने का यह एक बेहतर एप्लिकेशन है। एप्लिकेशन को बहुत ही आसान तरीके से बनाया गया है जिससे कि कोई नौसिखिया भी आसानी से समक्ष सके। फिलहाल यह एप्लिकेशन इंग्लिश, हिंदी, गुजराती और मराठी भाषा में उपलब्ध है।


साथ ही इसे महिला, पुरूष, युवा व बच्चे के आधर पर तैयार किया गया है। हालांकि चारो विकल्प में अंदर का कंटेंट समान ही है। एप्लिकेशन में कंप्यूटर चालु करने से लेकर उस पर कार्य करने तक के तरीकों को बहुत ही बारीकी से समझाया गया है।


कंप्यूटर की इस शिक्षा को पांच भागों में बांटा गया है। जहां सबसे पहले अपने कंप्यूटर को जाने का पाठ है इसके तहत कंप्यूटर को चालू और बंद करने से लेकर कीबोर्ड और माउस के इस्तेमाल सहित डेस्कटाप के बारे में सचित्र जानकारियां हैं।

उसी तरह इंटरनेट के बारे में भी बहुत ही साधरण तरीके से जानकारी दी गई है। जिससे कि नया उपभोक्ता भी इंटरनेट के बारे में आसानी से समझ सकें। इसके साथ ही ईमेल आईडी बनाना और नौकरी सर्च करने जैसा आदि की भी जानकारी बहुत ही बेहतर तरीके से दी गई है।


एप्लिकेशन की सबसे अच्छी बात यह ही कि इसमें कंप्यूटर के हार्डवेयर और उपयोग को बहुत ही बारिक तरीके से बताया गया है जिसके लिए आप इंस्टीट्यूट में हजारों रुपए फेंक देते हैं।

कमी कि बात करें तो यह सिपर्फ चार भाषाओं में उपलब्ध है। वहीं इतना तो कहा जा सकता है कि जिसे मोबाइल एप्लिकेशन चलाना आता है वह कंप्यूटर को भी आन आफ कर ही सकता है।

बावजूद इसके कंटेंट बहुत अच्छा है। इसे एंडरायड फोन के लिए मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...