Skip to main content

ब्लैकबैरी में हिन्दी टाइपिंग

ब्लैकबैरी ने ऑपरेटिंग सिस्टम बीबी10 के बाद नया वर्जन 10.2.1 लॉन्च किया है। 

यह पहले से अधिक सुविधाओं के साथ उपयोग करने में भी आसान है। 

ब्लैकबैरी 10.2.1 में उपयोग किए गए फीचर्स तेजी से कार्य करने में सक्षम हैं। 

सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें अब हिंदी टाइपिंग संभव है इससे पहले ब्लैकबेरी में यह फीचर नहीं था। 

वहीं ब्लैकबैरी के इंग्लिश कीबोर्ड की तरह हिंदी टाइपिंग के दौरान भी प्रडिक्टिव टेक्स्ट (अनुमानित अक्षर) आएंगे जो तेजी से टाइपिंग के लिए बेहद मददगार साबित होंगे।  

इसके अतिरिक्त अन्य फीचर्स में मेल, मैसेज इत्यादि को अलग एप के द्वारा देखने की सुविधा है। फीचर्स के तौर पर बैटरी लाइफ इंडिकेटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि आपकी बैटरी को बचाता है इसके अलावा एक एप्लिकेशन ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपडेट भी है। 

ऑफलाइन ब्राउजर रीडिंग एप्लिकेशन के होने से आप अपना करंट वेबपेज सेव कर उसे बिना इंटरनेट के भी देख या पढ़ सकते हैं। वहीं ब्लैकबैरी 10.2.1 में एक दिए गए एक फीचर एसएमएस और ईमेल ग्रुप के माध्यम से उपभोक्ता अपने कॉन्टेक्ट को ग्रुप में बांट सकता है। 

पिक्चर पासवर्ड फॉर क्विक अनलॉकिंग एप्लिकेशन से सेट की हुई पिक्चर से आपके फोन का लॉक सरलता के साथ जल्दी खुल जाएगा। इसके अलावा एफएम रेडियों का भी ऑप्शन है जिसके द्वारा उपभोक्ता बिना किसी नेटवर्क कनेक्शन के लोकल एफएम स्टेशन को सुन सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...