Skip to main content

नोकिया के लुमिया 525 और लुमिया 1320 भारत में लॉन्च



भारतीय उपभोक्ता काफी समय से लुमिया 525 और लुमिया 1320 के बाजार में उपलब्ध् होने का इंतजार कर रहे हैं। 

अब अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए नोकिया ने यह दोनों फोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। 

लुमिया 525, 7 जनवरी से बाजार में उपलब्ध् होगा वहीं लुमिया 1320 मकर संक्रांति के समय बाजार में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध् हो सकता है।  

नोकिया लुमिया 525 में 1जीबी की रैम के अलावा 1गीगाहटर्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रेगन डुअलकोर प्रोसेसर है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लुमिया 525 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की डिसप्ले है। 

फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 2जी, 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ के ऑपशन हैं। 

विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस डिवाइस में 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 64जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10,399 रुपए है। 

वहीं लुमिया 1320 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 1.7 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर पर आधारित है। 

इस फोन में 12.24सीएम स्क्रीन के साथ 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन का डिसप्ले है इसके अलावा लुमिया 1320 में कार्निग गोरिल्ला ग्लास का भी उपयोग किया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी ऑपशन के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीआरएस, एज और जीपीएस भी शामिल है। 

लुमिया 1320 में 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड भी उपयोग किया जा सकता है। 

फोन में एलईडी फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है साथ ही वीजीए फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध् है। 

येलो, व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर में उपलब्ध् विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 23,999 रुपए है। 

कंपनी द्वारा लुमिया 525 व लुमिया 1320 में 7जीबी तक का क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...