मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो व्यक्ति के सबसे नजदीक होता है। इस बात को सिर्फ व्यवसायिक जगत ही नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियां भी समझती हैं।
तभी तो चुनाव के दिनों में मोबाइल पर प्रचार का तांता लग जाता है।
तभी तो चुनाव के दिनों में मोबाइल पर प्रचार का तांता लग जाता है।
अगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मोबाइल की उपयोगिता और भी महत्वपूर्ण होने वाली है।
भाजपा (BJP) ने 272 सीटों पर जीत दर्ज करने के मिशन के तहत ‘इंडिया 272+’ (India 272+) एप्लिकेशन (Application) को लॉन्च किया है।
भाजपा (BJP) ने 272 सीटों पर जीत दर्ज करने के मिशन के तहत ‘इंडिया 272+’ (India 272+) एप्लिकेशन (Application) को लॉन्च किया है।
इस एप्लिकेशन को खुद भाजपा के प्रधनमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने लॉन्च किया है।
इसके माध्यम से पार्टी सीधे वोटरों से जुड़ने की कोशिश कर रही है। इंडिया 272+ एप्लिकेशन के द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने विचार व सुझाव सीधे-सीधे बीजेपी को भेज सकता है।
हालांकि फिलहाल यह एप्लिकेशन एंड उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है। इंडिया 272+ एप्लिकेशन का उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एप्लिकेशन में वाटसएप, ट्वीटर और फेसबुक (Whats app, Twitter, Facebook) जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट से भी जोड़ा गया है जिससे कि बीजेपी से जुड़े वालिंटियर्स एक दूसरे से भी जुड़ सकते हैं।साथ ही इस एप के द्वारा किसी न्यूज स्टोरी, वीडियो, फोटो और ब्लॉग को भी शेयर किया जा सकता है।
इंडिया 272+ एप्लिकेशन को बीजेपी द्वारा खासतौर पर 2014 के चुनावों के लिए लॉन्च किया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि इस मोबाइल एप के माध्यम से बीजेपी को अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने को मौका मिलेगा और आने वाले समय में अत्यधिक लोग नरेंद्र मोदी को सुझाव भेजेंगे जिसके द्वारा 2014 के आम चुनावों के प्रचार में मदद मिलेगी।

Comments
Post a Comment