2013 स्मार्टफोन के लिए लगभग हिट रहा और उम्मीद की जा रही है कि 2014 में भी स्मार्टफोन तकनीकी में और भी बढ़ोत्तरी होगी। इसी के साथ नए साल की शुरुआत में जोलों ने स्मार्टफोन क्यू3000 (Q3000) भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।
क्यू 3000 में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन (Resolution) वाली 5.7 इंच की फुल एचडी डिसप्ले स्क्रीन है। 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडीयाटेक प्रोसेसर (Quad core) पर आधारित क्यू 3000 एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन (Jellybean) पर कार्य करता है।
एलईडी फ़्लैश (LED Flash) के साथ फोटोग्राफी के लिए 13 मैगापिक्सल कैमरे की सुविधा दी गई है। साथ ही कंपनी का कहना है कि फोन में बेहतर बैटरी बैकअप है जो कि 2जी नेटवर्क में 33 घंटे तथा 3जी नेटवर्क में 21 घंटे का टॉकटाइम देता है।
क्यू 3000 के कनेक्टिविटी ऑपशन की बात करें तो इसमें 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ शामिल हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 20,999 रुपए के साथ ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध् होगा।
तकनीकी पक्ष
डिसप्ले: 5.7 इंच
प्रोसेसर: 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर
रैम: 2जीबी
कैमरा: 13 मैगापिक्सल रियर और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट
इंटरनल मैमोरी: 16 जीबी
बैटरी: 4000 एमएएच
ऑपरेटिंग सिस्टम: एंडरॉयड जेलीबीन 4.2

Comments
Post a Comment